होम पेज > विश्वविद्यालय के बारे में > परिचय
>परिचय
>आदर्शोक्ति और संप्रतीक
>वर्तमान नेतृत्व मंडल
>महत्वपूर्ण आंकड़े
>कैम्पस गैलरी
>संपर्क करें

बेइजिंग फ़ॉरन स्टडीज यूनिवर्सिटी के बारे में

बेइजिंग फ़ॉरन स्टडीज़ यूनिवर्सिटी (संक्षिप्त में बी.एफ़.एस.यू,BFSU) बेइजिंग शहर के हाईतयान सेक्शन में तृतीय रिंग के पश्चिमोत्तर रोड पर स्थित हुई है बेइजिंग फ़ॉरन स्टडीज यूनिवर्सिटी चीन का एक महात्वपूर्ण विश्वविद्यालय है, जिस का प्रबंध चीन के शिक्षण मंत्रालय से सीधा किया जाता है और चीन के पहली 211 प्रोजैक्ट 985 उत्कृष्ट अनुशासन नवाचार प्लेटफार्मों वाले विश्वविद्यालय एवं पहली "डबल प्रथम श्रेणी" विश्वविद्यालयों की निर्माण सूची में इस का निर्माण भी शामिल किया जाता है।

चीन के उच्च शिक्षण प्रतिष्ठानों में बेइजिंग फ़ॉरन स्टडीज यूनिवर्सिटी का इतिहास बहुत लंबा है, बी.एफ़.एस.यू की स्थापना 1941में चीन के यान आन शहर में हुई हैं, प्रारंभिक रूप में वह चीन के जापान-विरोधी सैन्य और राजनीतिक विश्वविद्यालय के तृतीय परिसर के रूसी भाषा सेक्शन था, फ़िर बाद में वह यानआन विदेशी भाषा विद्यालय में विकसित हो गया। प्रारंभ में इस का प्रबंध कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के द्वारा किया जाता था और वह विदेशी भाषाओं की शिक्षा क्षेत्र में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा स्थापित पहला कॉलेज है। चीनी जनवादी गणराज्य की स्थापना के बाद, विद्यालय का प्रबंध नये चीन के विदेश मंत्रालय से किया जाता था। 1954 में, इस का नाम बेइजिंग फ़ॉरन स्टडीज महाविद्यालय के रूप में बदल गया, फ़िर 1959 में बेइजिंग रूसी भाषा महाविद्यालय से मिलकर वह एक नये फ़ॉरन स्टडीज महाविद्यालय के रूप में विकसित गया। 1980के बाद , इसका प्रबंध चीन के शिक्षण मंत्रालय से किया जाता था और 1994 में, इसका नाम बेइजिंग फ़ॉरन स्टडीज यूनिवर्सिटी में बदल गया।

यहाँ विभिन्न विदेशी भाषाओं के अध्ययन और अध्यापन भरेपूरे स्तरों में (डिग्री, स्नातक, स्नातकोत्तर दोनों स्तरों में) होते हैं, जिन की संख्या चीन के विदेशी भाषा अध्ययन प्रतिष्ठानों में से सब से बड़ी है। वर्तमान में बी.एफ़.एस.यू में 101 विदेशी भाषाओं की पढ़ाई होती है।इसके यूरोपीय भाषा ग्रुप और एशियाई एवं अफ्रीकी भाषा ग्रुप के आधार पर निर्माणित गैर-सामान्य भाषा शिक्षा मंच वर्तमान में चीन में ऐसा एक मात्र मंच है, जिसके सबसे बड़े वाले आवृत्त क्षेत्र हैं। इसके अलावा शिक्षा मंत्रालय की विशिष्ट विशेषता के साथ निर्माण केंद्र का पहला बैच में बी.एफ़.एस.यू. भी शामिल हो गया है। युनिवर्सिटी ने विदेशी भाषा और साहित्य को मुख्य विषय के रूप में विकास करते हुए साहित्य, कानून, अर्थशास्त्र, प्रबंधन और शिक्षण जैसे कई अन्य विषयों के समन्वित विकास का एक पैटर्न भी बनाया है।भाषा की कक्षाओं के खोलने की कलानुक्रमिक क्रम में, वर्तमान में बी.एफ़.एस.यू में रूसी, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, पोलिश, चेक, रोमानियाई, जापानी, अरबी, कम्बोडियन, लाओ, सिंहली, मलय, स्वीडिश, पुर्तगाली, हंगेरियन, अल्बानियाई, बल्गेरियाई, स्वाहिली बर्मी, इंडोनेशियाई, इतालवी, क्रोएशियाई, सर्बियाई, हौसा, वियतनामी, थाई, तुर्की, कोरियाई, स्लोवाक फिनिश, यूक्रेनी, डच, नॉर्वेजियन, आइसलैंडिक, डेनिश, ग्रीक, फिलिपिनो, हिंदी, उर्दू, हिब्रू, फारसी, स्लोवेनियाई, एस्टोनियाई, लातवियाई लिथुआनियाई, आयरिश, माल्टीज़, बंगाली, कज़ाख, उज़्बेक, लैटिन, ज़ुलु, किर्गिज़, पश्तो, संस्कृत, पाली, अम्हारिक, नेपाली, सोमाली, तमिल, तुर्कमेन, कैटलन, योरूबा, मंगोलियाई, अर्मेनियाई, मालागासी, जॉर्जियाई, अज़रबैजानी, अफ्रीकी , मैसेडोनियन, ताजिक, त्सवाना, नेडेबेले, कोमोरियन, क्रियोल, शोना, टाइग्रेनिया, बेलारूसी, माओरी, टोंगन, समोअन, कुर्दिश, बिस लामा, दारी, टेटम, धिवेही, फिजी, कुक आइलैंड्स माओरी, लुंडी, लक्ज़मबर्ग, किन्यारवांडा, नियुआन, पिडगिन, चेवा, सेसु तुधा, सांगो, तमाज़ीगेट, जावानीस, पंजाबी सहित 101 भाषाओं की कक्षाएँ होती हैं। यान अन की भावना का पालन करते हुए और राष्ट्रीय रणनीति की सेवा पर जोर देते हुए बी.एफ़.एस.यू उन 183 देशों की आधिकारिक भाषाओं की कक्षाएँ प्रदान करता है जिन्होंने चीन के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए हैं।

हाल के वर्षों में, बी.एफ़.एस.यू ने प्रतिभा प्रशिक्षण मॉडल के सुधार करने के काम को सख्ती से बढ़ावा दिया है और बहुत विकास प्राप्त किया है। इधर वर्षों में चीन में पहला पाठ्यपुस्तक कार्यालय यहाँ स्थापित किया गया है, अंतर्राष्ट्रीय संगठन स्कूल और अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा स्कूल आदि नये स्कूलों की स्थापना की गयी है, और स्कूल ऑफ एशिया और स्कूल ऑफ अफ्रीका दोनों नये स्कूल स्कूल ऑफ एशियन एंड अफ्रीकन स्टडीज के आधार पर विस्तारित किये गये हैं। कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मानव भाषा की प्रयोगशाला स्थापित किया गया है, और अंतर्राष्ट्रीय संचार क्षमताओं के निर्माण को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अनुवाद क्षमता अनुसंधान केंद्र आदि विशिष्ट अनुसंधान संस्थानों की स्थापना की गयी हैं।वैश्विक भाषा, वैश्विक संस्कृति और वैश्विक शासन को रणनीतिक दिशा के रूप में लेते हुए, हमने विदेशी भाषा विश्वविद्यालयों के वैश्विक गठबंधन, वैश्विक क्षेत्रीय देश अध्ययन समुदाय और चीनी क्षेत्रीय देश अध्ययन समुदाय की स्थापना की पहल की है।

वर्तमान में बी.एफ़.एस.यू. में 54 राष्ट्रीय, प्रांतीय और मंत्रिस्तरीय अनुसंधान केंद्र हैं। इनमें मानविकी और सामाजिक विज्ञान के लिए शिक्षा मंत्रालय का प्रमुख अनुसंधान केंद्र हैं:चीन विदेशी भाषाएं और शिक्षा अनुसंधान केंद्र, शिक्षा मंत्रालय के दर्शन और सामाजिक विज्ञान प्रयोगशाला(परिपोषण निर्माण में)/शिक्षा मंत्रालय इंजीनियरिंग अनुसंधान केंद्र परिपोषण निर्माण परियोजना--कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मानव भाषा प्रमुख प्रयोगशाला,राष्ट्रीय भाषा आयोग के अनुसंधान आधार--भाषा क्षमता विकास के लिए राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र; पाठ्यपुस्तक निर्माण के लिए राष्ट्रीय प्रमुख अनुसंधान आधार: प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च विद्यालयों के लिए विदेशी भाषा की पाठ्यपुस्तकों के लिए अनुसंधान आधार, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, देशों और क्षेत्रों तथा अंतर्राष्ट्रीय संचार के लिए संयुक्त अनुसंधान संस्थान का क्रॉस-इनोवेशन प्लेटफ़ॉर्म शिक्षा मंत्रालय/राष्ट्रीय जातीय मामलों आयोग के चीनी राष्ट्रीय समुदाय के लिए अनुसंधान आधार: क्षेत्र और वैश्विक शासन पर उन्नत अध्ययन संस्थान। चार शिक्षा मंत्रालय के क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अनुसंधान प्रशिक्षण केंद्र हैं, वे हैं-- मध्य और पूर्वी यूरोपीय अनुसंधान केंद्र, जापानी अनुसंधान केंद्र, ब्रिटिश अनुसंधान केंद्र, कनाडाई अनुसंधान केंद्र। शिक्षा मंत्रालय में रिकॉर्ड हुए 37 राष्ट्रीय और क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र हैं, और शिक्षा मंत्रालय के तीन चीन और विदेश के बीच जनता एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान अनुसंधान केंद्र: चीन-इंडोनेशिया सांस्कृतिक आदान-प्रदान अनुसंधान केंद्र, चीन-फ्रांस सांस्कृतिक आदान-प्रदान अनुसंधान केंद्र, और चीन-जर्मनी सांस्कृतिक आदान-प्रदान अनुसंधान केंद्र।

इनके अलावा, बी.एफ़.एस.यू. के पास बीजिंग दर्शनशास्त्र और सामाजिक विज्ञान के प्रमुख अनुसंधान केंद्र और बीजिंग कानून के शासन के अनुसंधान केंद्र भी है। इसे राष्ट्रीय भाषा प्रचार केंद्र के पहले बैच में और बीजिंग में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के चीनी विशेषता वाले नए युग के समाजवादी विचारों के अनुसंधान केंद्र के पहले बैच में चुना गया था। इसके साथ साथ बी.एफ़.एस.यू. को चीन के युनिवर्सिटियों में स्थापित हुए चीनी विशेषता वाले समाजवादी सिद्धांतों पर सहयोगात्मक नवाचार केंद्र के नाम दिया गया था ।

बी.एफ़.एस.यू. के द्वारा प्रकाशित "विदेशी भाषा शिक्षण और अनुसंधान", "विदेशी साहित्य", "अंतर्राष्ट्रीय फोरम", "विदेशी भाषा शिक्षा अनुसंधान फ्रंटियर्स" और अंतर्राष्ट्रीय सिनोलॉजी आदि 5 सी.एस.एस.सी.आई.(CSSCI) स्रोत पत्रिकाएँ हैं। सी.एस.एस.सी.आई. विस्तारित संस्करण स्रोत जर्नल "रशियन टीचिंग इन चाइनाऔर "जापानी अध्ययन" और "भाषा नीति और योजना अनुसंधान" जैसे CSSCI स्रोत पत्रिकाओं की मेजबानी करता है।7 अन्य चीनी अकादमिक जर्नल यह भी प्रकाशित कर रहे हैं। ई.एस.सी.आई.( ESCI) अंग्रेजी पत्रिका "चाइनीज जर्नल ऑफ एप्लाइड लिंग्विस्टिक्स ",  "र्नल ऑफ़ वर्ल्ड लैंग्वेजेज", "इंटरप्रिटिंग एंड सोसाइटी: एन इंटरडिसिप्लिनरी जर्नल" 2 स्कोपस डेटाबेस में अंग्रेज़ी पत्रिकाओं ,और अन्य बहुभाषी पत्रिकाओं की मेज़बानी करता है। कुल मिलाकर 13 पत्रिकाओं की मेजबानी यह भी करता है  बी.एफ़.एस.यू. के पास विदेशी भाषा शिक्षण और अनुसंधान प्रकाशन गृह है ,यह विदेशी भाषा की पुस्तकों, ऑडियो-विज़ुअल और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के लिए देश का सबसे बड़ा प्रकाशन गृह है।

बी.एफ़.एस.यू. में बी..डिग्री के लिए122 विषयों की पेशकश करता है, जिनमें से 46 विषय देश में एकमात्र विषय है, 54 विषय राष्ट्रीय स्तर के प्रथम श्रेणी स्नातक विषयों के निर्माण स्थलों की सूची में शामिल हैं, 18 विषय प्रांतीय स्तर के प्रथम श्रेणी स्नातक विषयों के निर्माण स्थलों की सूची में हैं। 2022 में बी.एफ़.एस.यू. के  "बी.एफ़.एस.यू. मॉडल ऑफ मल्टीलिंगुअल ग्लोबल कॉम्पिटेंस कल्टीवेशन" नामक शिक्षण प्रोज्कट ने राष्ट्रीय शिक्षण उपलब्धि पुरस्कार के प्रथम पुरस्कार जीता।

वर्तमान में बी.एफ़.एस.यू. में 4 राष्ट्रीय प्रमुख विषय (साधना विषयों सहित) और 7 बीजिंग शहर के प्रमुख विषय हैं। डॉक्टरेट उपाधि प्रदान करने वाले 6 प्रथम-स्तरीय अनुशासन हैं - विदेशी भाषा और साहित्य, प्रबंधन विज्ञान और इंजीनियरिंग, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अध्ययन, चीनी भाषा और साहित्य, शिक्षा, अनुवाद और एम.एई.उपाधि देने वाले 12 शैक्षणिक विषय हैं-- विदेशी भाषाएँ और साहित्य, प्रबंधन विज्ञान और इंजीनियरिंग, चीनी भाषा और साहित्य, क्षेत्रीय और देश अध्ययन, शिक्षा, राजनीति विज्ञान, पत्रकारिता और संचार, कानून, अनुप्रयुक्त अर्थशास्त्र, व्यवसाय प्रशासन, मार्क्सवादी सिद्धांत, विश्व इतिहास आदि। पेशेवर एम.एई.उपाधि देने वाले 9 विषय हैं- अनुवाद, अंतर्राष्ट्रीय चीनी शिक्षा, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, वित्त, पत्रकारिता और संचार, कानून, लेखांकन, एम.बी.ए. ,अंतरराष्ट्रीय मामले आदि। युनिवर्सिटी के विदेशी भाषा और साहित्य के अनुशासन को राष्ट्रीय "डबल प्रथम श्रेणी" निर्माणित अनुशासन के रूप में चुना गया है। और "विदेशी भाषा शिक्षाशास्त्र" विषय को बीजिंग के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के उच्च स्तरीय अनुशासन की सूची में शामिल करने को अनुमोदित किया गया है। राष्ट्रीय विषय मूल्यांकन के वार्षिक परिणामों में, बी.एफ़.एस.यू. के प्रथम स्तरीय विषय विदेशी भाषा और साहित्य विषय को + रेटिंग दी गई, जो देश में पहले स्थान पर है। विषय के आधार पर 2024 क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में, बी.एफ़.एस.यू. की भाषा विज्ञान विषय 61 वें स्थान पर है, अंग्रेजी भाषा और साहित्य विषय की रैंक 151-200 है, और आधुनिक भाषा विज्ञान का स्थान 151-200वें पर है, जो चीन में समान संस्थानों में से पहले स्थान पर है।

बी.एफ़.एस.यू.क्रांतिकारी जीन विरासत में लेता है और यह राष्ट्रीय रणनीति की सेवी करता है, "विदेशी भाषाओं में विशेषज्ञता और उनमें महारत हासिल करने" के स्कूल-चलने के दर्शन का पालन करता है और "समावेश, पांडित्य और अभ्यास" के स्कूल के आदर्श वाक्य का पालन करता है, "क्रांतिकारी, पेशेवर और सुरुचिपूर्ण" परिसर संस्कृति, BFSU भावना का पोषण करके लोगों की नैतिक शिक्षा को लागू करने का मूल मिशन वास्विक रूप में लेकर BFSU का कुटनीति, अनुवाद, शिक्षा, अर्थव्यवस्था और व्यापार, पत्रकारिता, कानून, वित्त और अन्य विदेशी-संबंधित क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली प्रतिभाओं की पोषित करने के लिए एक महत्वपूर्ण आधार बनना है। बी.एफ़.एस.यू. से स्नातक प्रतिभा दुनिया भर में और पूरे देश में विभिन्न उद्योगों में सक्रिय हैं और वे महान उपलब्धियां हासिल करके समाज के कुलीन और स्तंभ बन गए। अपूर्ण आंकड़ों के अनुसार, बीएफएसयू के पूर्व छात्रों में से 4,500 से अधिक लोग विदेश में राजदूत के रूप में काम करते हैं, और 3,000 से अधिक लोग परामर्शदाता के रूप में काम करते  हैं। इसलिए स्कूल ने "गणतंत्र के राजनयिकों के पालने" की प्रतिष्ठा अर्जित की है। विश्वविद्यालय में 5,700 से अधिक स्नातक छात्र, 4,300 से अधिक स्नातकोत्तर छात्र (स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट डिग्री) और 1,200 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय छात्र हैं। 2024 में, युनिवर्सिटी को चीन में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए उच्च शिक्षा की गुणवत्ता के पुनः प्रमाणन में ए ग्रेड से सम्मानित किया गया।

बी.एफ़.एस.यू. नवीन प्रतिभा प्रबंधन तंत्र पर ध्यान देता है और शिक्षण स्टाफ के स्तर में व्यापक सुधार करता है। वर्तमान में इसमें 1,200 से अधिक पूर्णकालिक शिक्षण कर्मचारी हैं और 57 देशों एवं क्षेत्रों से आये हुए लगभग 200 दीर्घकालिक और अल्पकालिक विदेशी शिक्षक हैं। बी.एफ़.एस.यू. में चीन के "मैत्री पदक" के विजेता, राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक, राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट योगदान वाले अग्रणी प्रतिभाएँ, आदि तरह तरह की प्रतिभाएँ हैं। इनके शिक्षकों में 90% से अधिक शिक्षकों के पास विदेश में अध्ययन करने का अनुभव है। चीन विदेशी भाषा और शिक्षा अनुसंधान केंद्र की शिक्षण टीम, वैश्विक प्रशासन और अंतर्राष्ट्रीय संगठन प्रतिभा प्रशिक्षण टीम को "राष्ट्रीय विश्वविद्यालय हुआंग डेनियन तरह के शिक्षक टीम" के रूप में चुना गया था।

बी.एफ़.एस.यू. ने दुनिया के 80 देशों और क्षेत्रों में 300 विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, शिकागो विश्वविद्यालय, नानयांग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, टोक्यो विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, सोरबोन विश्वविद्यालय, हांगकांग चीनी विश्वविद्यालय, मलाया विश्वविद्यालय, मॉस्को राज्य विश्वविद्यालय, साओ पाउलो विश्वविद्यालय, हीडलबर्ग विश्वविद्यालय, मैक्सिको राष्ट्रीय स्वायत्त विश्वविद्यालय और बार्सिलोना स्वायत्त विश्वविद्यालय जैसे प्रसिद्ध विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ सहकारी संबंध स्थापित किए हैं। बी.एफ़.एस.यू. के द्वारा एशिया, यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका के 18 देशों में 23 कन्फ्यूशियस संस्थानें चलायी जाती हैं, जो घरेलू विश्वविद्यालयों में सबसे ज़्यादा बड़े योगदान किया जाता हैं। इसके इन कन्फ्यूशियस संस्थानों में से 7 वैश्विक मॉडल कन्फ्यूशियस संस्थान हैं। 

विश्वविद्यालय ने एक बहुभाषी वैश्विक दस्तावेज़ संसाधन केंद्र बनाया है। पुस्तकालय में 107 भाषाओं में लगभग 1.6 मिलियन कागज़ी दस्तावेज़, 1.41 मिलियन से ज़्यादा इलेक्ट्रॉनिक किताबें, 873 अख़बार और पत्रिकाएँ, और 103 डेटाबेस हैं और यहाँ भाषा, साहित्य और संस्कृति को मुख्य सामग्री के रूप में रखते हुए एक विशेषताओं वाली संग्रह सुविधा बन गयी है। हाल के वर्षों में, अनुशासन निर्माण के विकास के साथ साथ, राजनीति, कानून, कूटनीति, अर्थशास्त्र, समाचार ,प्रबंधन और देश और क्षेत्रीय अध्ययन के क्षेत्रों में सामग्री संग्रह प्रणाली धीरे-धीरे विकसित हुई है। युनिवर्सिटी लगातार शैक्षिक सूचनाकरण के निर्माण को मजबूत करता है, "खुलेपन, अंतर्संबंध, बुद्धिमत्ता, नवाचार और एकीकरण" की विकास अवधारणा के मार्गदर्शन में बहुभाषी वेबसाइट, डिजिटल बी.एफ़.एस.यू., डेटा सेंटर, ऑनलाइन शिक्षण और शिक्षण संसाधनों जैसे सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म विकसित करता है।शिक्षक शिक्षण नवाचार और विकास को बढ़ावा देने के लिए युनिवर्सिटी स्मार्ट और बुद्धिमान शिक्षण वातावरण, शिक्षक विकास बुद्धिमान मंच और प्रयोगशाला का भी निर्माण करता है, जिससे कई ऐतिहासिक उपलब्धियाँ प्राप्त होती हैं, और  शिक्षा मंत्रालय के कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद में शिक्षकों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए के पायलट कार्य के पहले बैच में बी.एफ़.एस.यू. भी  शामिल हुआ है। इसके साथ कैंपस में एक विश्व भाषा संग्रहालय बनाया गया है,जो भाषा और संस्कृति का एक नया मील का पत्थर बन गया। और बी.एफ़.एस.यू. के इतिहास को पूरी तरह से प्रदर्शित करने के लिए युनिवर्सिटी के एक नया इतिहास संग्रहालय भी पूरा हुआ है।

वर्तमान में, बी.एफ़.एस.यू. शी जिनपिंग द्वारा निर्देशित नए युग के लिए चीनी विशेषता वाले समाजवाद पर विचार के दर्शन में, लगातार चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की 20 वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की भावना और राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन की भावना को पूरी तरह से लागू करता है। शिक्षा पर महासचिव शी जिनपिंग की महत्वपूर्ण व्याख्या और महासचिव शी जिनपिंग बी.एफ़.एस.यू. के पुराने प्रोफेसरों के लिए सचिव के महत्वपूर्ण उत्तर की भावना का पालन करते हुए युनिवर्सिटी अपनी 10वीं पार्टी कांग्रेस की भावना को लागू करे और "14वीं पंचवर्षीय योजना" की योजना बनाए। पार्टी के समग्र नेतृत्व को बनाए रखकर और मजबूत करके बी.एफ़.एस.यू. एक अंतरराष्ट्रीय, विशिष्ट, उच्च स्तरीय और व्यापक विश्व स्तरीय विदेशी भाषा विश्वविद्यालय के निर्माण के लक्ष्य के साथ, प्रतिभाओं द्वारा युनिवर्सिटी को मजबूत करने, शिक्षाविदों द्वारा युनिवर्सिटी को समृद्ध करने और एक वैश्विक युनिवर्सिटी स्थापित करने की रणनीति को लागू करे। " चीनी और विदेशी भाषाओं के संपर्क से दुनिया को लाभ पहुंचाने" के मिशन के साथ, हम परिवार और देश की भावनाओं, वैश्विक दृष्टि और पेशेवर कौशल के साथ अधिक मिश्रित प्रतिभाओं को विकसित करें, ताकि चीन को बेहतर ढंग से समझने के लिए पूरी दुनिया के लिए और दुनिया में जाने के लिए चीन को बढ़ावा देने के लिए नए और बड़े योगदान दें!