26 फरवरी को, बीजिंग फॉरेन स्टडीज़ यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल को बिजनेस ग्रेजुएट्स एसोसिएशन (Business Graduates Association, BGA) से एक आधिकारिक बधाई पत्र प्राप्त हुआ। इसमें स्कूल को सफलतापूर्वक BGA अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मान्यता (BGA International Gold Accreditation) प्राप्त करने पर बधाई दी गई है। यह प्रारंभिक मान्यता तीन वर्षों के लिए वैध है।

BGA अंतर्राष्ट्रीय मान्यता को एएसीएसबी (Association to Advance Collegiate Schools of Business,AACSB)और ईक्विस (EFMD Quality Improvement System ,EQUIS) के साथ दुनिया की तीन सबसे प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल मान्यता प्रणालियों में से एक माना जाता है। इस गोल्ड मान्यता को प्राप्त करना बी.एफ़.एस.यू. के लिए अंतर्राष्ट्रीयकरण और बिजनेस स्कूल की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।