बी.एफ़.एस.यू. द्वारा मेजबानी की 2024 चीन-अफ्रीका विश्वविद्यालय एलायंस एक्सचेंज मैकेनिज्म कार्य वार्षिक सम्मेलन
5 सितंबर को, चीन-अफ्रीका विश्वविद्यालय एलायंस एक्सचेंज मैकेनिज्म कार्य वार्षिक सम्मेलन बीजिंग अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में उद्घाटन किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन बीजिंग फ़ॉरन स्टाडीज़ युनिवर्सिटी (बी.एफ़.एस.यू.) द्वारा किया गया, जबकि चीन-अफ्रीका विश्वविद्यालय एलायंस एक्सचेंज मैकेनिज्म चीन सचिवालय और अनुसंधान संस्थान ने इसे सह-आयोजित किया। इस वर्ष का सम्मेलन का विषय था "डिजिटल युग में चीन-अफ्रीका उच्च शिक्षा सहयोग और विकास"। इस सम्मेलन में तंजानिया, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, केन्या, इथियोपिया, ट्यूनीशिया, घाना, युगांडा, रवांडा, कैमरून, मलावी, बेनिन, कांगो (किंशासा), मोजाम्बिक और सोमालिया जैसे 19 अफ्रीकी देशों के 35 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि और चीन के 50 से अधिक विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

चीनी शिक्षा मंत्रालय के उपमंत्री वू यान, कांगो (ब्राज़विल) के उच्च शिक्षा, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी नवाचार मंत्री एडीस डेलफीना एम्मानुएल अदुकी, चीन उच्च शिक्षा समाज के उपाध्यक्ष और चीन-अफ्रीका विश्वविद्यालय एलायंस एक्सचेंज मैकेनिज्म चीन पक्षीय निदेशक, चीन इंजीनियरिंग अकादमी के सदस्य झोउ यू, सिएरा लियोन के तकनीकी और उच्च शिक्षा मंत्री लामाटुलाय वेरी, गाम्बिया के उच्च शिक्षा, अनुसंधान और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के स्थायी सचिव यूसुफ़ा तुरे ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया और संबोधन दिया।
उद्घाटन समारोह के बाद, चीन-अफ्रीका शिक्षा सहयोग की महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर हस्ताक्षर समारोह और महत्वपूर्ण सहयोग परिणामों का उद्घाटन किया गया। 14 चीन-अफ्रीका शिक्षा सहयोग परियोजनाओं पर हस्ताक्षर किए गए, "चीन-अफ्रीका उच्च शिक्षा सहयोग केस संग्रह" और "चीन-अफ्रीका विश्वविद्यालय एलायंस एक्सचेंज मैकेनिज्म चीन-अफ्रीका शिक्षा डिजिटल विकास रिपोर्ट" जैसे परिणाम आधिकारिक रूप से जारी किए गए, और "चीन-अफ्रीका विश्वविद्यालय एलायंस एक्सचेंज मैकेनिज्म डिजिटल सहयोग मंच" की औपचारिक शुरुआत की गई। बी.एफ़.एस.यू. के पार्टी समिति के सचीव और चीन-अफ्रीका विश्वविद्यालय एलायंस एक्सचेंज मैकेनिज्म चीन पक्षीय कार्यकारी निदेशक वांग डिंगहुआ और अफ्रीकी विश्वविद्यालय संघ के महासचिव और अफ्रीका पक्षीय कार्यकारी निदेशक ओलूसोला ओयेवोलर ने चीन-अफ्रीका विश्वविद्यालय एलायंस एक्सचेंज मैकेनिज्म कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की।
सम्मेलन में तीन शैक्षिक विषयों पर संवाद सत्र आयोजित किए गए। चीन और अफ्रीका दोनों पक्षों के विश्वविद्यालय प्रमुखों और मेहमानों ने "डिजिटल युग में शिक्षा सहयोग और ज्ञान साझा", "डिजिटल शिक्षा और अंतर-संस्कृतिक संवाद", और "डिजिटल युग में चीन-अफ्रीका सहयोग और मानव संसाधन विकास" जैसे विषयों पर गहन चर्चा की।