होम पेज > समाचार > Content

"अंतर्राष्ट्रीय कन्फ्यूशीवाद" (अंग्रेजी संस्करण) का पहला अंक जारी किया गया था और बी.एफ़.एस.यू में अकादमिक संगोष्ठी आयोजित की गई थी

Updated: 2022-09-05


26 अगस्त को, अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ कन्फ्यूशीवाद और बीजिंग फॉरेन स्टडीज यूनिवर्सिटी द्वारा सह-प्रायोजित "अंतर्राष्ट्रीय कन्फ्यूशीवाद" (अंग्रेजी संस्करण) का पहला रिलीज और इससे संबंधित एक अकादमिक संगोष्ठी बी.एफ़.एस.यू में विदेशी भाषा शिक्षण और अनुसंधान प्रेस (FLTRP) द्वारा आयोजित किये गये थे। अंतर्राष्ट्रीय कन्फ्यूशियस फेडरेशन के अध्यक्ष लियू यांडोंग ने कार्यक्रम के लिये एक लिखित भाषण भेजा।

अंतर्राष्ट्रीय कन्फ्यूशियस फेडरेशन के वाइस चेयरमैन चेन लाई, अंतर्राष्ट्रीय कन्फ्यूशियस फेडरेशन के उपाध्यक्ष वांग नियानिंग, झांग ज़ुझी, ली यान, वांग ज़ुएडियन, एन लेज़े, अंतर्राष्ट्रीय कन्फ्यूशियस फेडरेशन के महासचिव जिया डेयोंग, एवं "अंतर्राष्ट्रीय कन्फ्यूशीवाद " (अंग्रेजी संस्करण) के मुख्य संपादक ,बीजिंग फॉरेन स्टडीज यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष व पार्टी समिति के उप सचिव यांग डैन, शिक्षा मंत्रालय के सामाजिक विज्ञान विभाग के शिक्षण और प्रकाशन प्रभाग के निदेशक चेन रुई, FLTRP के अध्यक्ष व पार्टी सचिव वांग फांग ने सम्मेलन में भाग लिया। चेन रुई, चेन लाई, जिया द योंग और यांग डैन ने संयुक्त रूप से "अंतर्राष्ट्रीय कन्फ्यूशीवाद" (अंग्रेजी संस्करण) के नए अंक का अनावरण किया। बीजिंग फॉरेन स्टडीज यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष व पार्टी समिति की स्थायी समिति के सदस्य झाओ गांग ने सम्मेलन की अध्यक्षता की।

     "अंतर्राष्ट्रीय कन्फ्यूशीवाद" अंतर्राष्ट्रीय कन्फ्यूशियस फेडरेशन की एक महत्वपूर्ण पत्रिका है। यह सभ्यताओं के बीच संवाद को बढ़ावा देने, अकादमिक नवाचार का नेतृत्व करने, उत्कृष्ट शोध परिणामों को प्रदर्शित करने और लोगों से लोगों के बीच संबंध बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण सेतु है। अंतर्राष्ट्रीय कन्फ्यूशियस फेडरेशन ने मई 2021 में सिंघुआ विश्वविद्यालय(Tsinghua University) के साथ संयुक्त रूप से इस पत्रिका का चीनी संस्करण लॉन्च किया। अंग्रेजी संस्करण का प्रकाशन कन्फ्यूशीवाद और पारंपरिक चीनी संस्कृति के अंतर्राष्ट्रीय प्रसार और प्रचार को और बढ़ावा देते हुए आज की दुनिया में समस्याओं और संकटों को हल करने के लिए चीनी बुद्धि एवं चीनी सोच प्रदान करेगा और दुनिया भर कन्फ्यूशीवाद और पारंपरिक चीनी संस्कृति के अध्ययन करने वाले विशेषज्ञों और विद्वानों के लिए विचार के नवाचार, आदान-प्रदान और चर्चा के लिए एक इंटरैक्टिव मंच भी बनाएगा।