होम पेज > समाचार > Content

"वन बेल्ट ,वन रोड" से जुड़े हुए देशों की संस्कृति और शिक्षा के बारे में पुस्तक प्रकाशन की एक बड़ी श्रृंखला मे शामिल हुए मोनोग्राफ के 20 खंडों का प्रकाशन पूरा

Updated: 2022-10-10


हाल ही में, "वन बेल्ट वन रोड" से जुड़े हुए देशों की संस्कृति और शिक्षा के बारे में पुस्तक प्रकाशन की एक बड़ी श्रृंखला (बाद में "बड़े विभाग" के रूप में संदर्भित) में शामिल हुए "भारतीय संस्कृति और शिक्षा अनुसंधान", "ईरानी संस्कृति और शिक्षा अनुसंधान", "क्यूबा संस्कृति और शिक्षा अनुसंधान" "केन्या संस्कृति और शिक्षा अनुसंधान" आदि पुस्तक क्रमिक रूप से प्रकाशित किये हुए हैं। आज तक इस बड़ी श्रृंखला की परियोजना में बीस-वॉल्यूम मोनोग्राफ प्रकाशित हुए हैं। इन मोनोग्राफ़ में अल्बानिया, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया, अंगोला, उत्तरी मैसेडोनिया, कांगो (ब्रेज़ाविल), क्यूबा, केन्या, मंगोलिया, मोरक्को, मोजाम्बिक, नेपाल, सेनेगल, ताजिकिस्तान, तंजानिया, यूक्रेन, सिंगापुर, ईरान, भारत ,जॉर्डन सहित "वन बेल्ट वव रोड" से जुड़े हुए देशों के राष्ट्रीय परिस्थितियों के झलक, सांस्कृतिक परंपराओं, शैक्षिक इतिहास, पूर्वस्कूली शिक्षा, बुनियादी शिक्षा, उच्च शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, वयस्क शिक्षा, शिक्षक शिक्षा, शैक्षिक नीति, शैक्षिक प्रशासन और चीन के साथ शैक्षिक आदान-प्रदान के अवलोकन आदि विषयों का परिचय किया गया है। ये पुस्तक पाठकों को इन देशों में संस्कृति और शिक्षा की सामान्य स्थिति को समझने के लिए एक खिड़की और परिप्रेक्ष्य प्रदान करते हैं, और चीन के शैक्षिक सुधार और विकास के लिए संदर्भ और सुझाव, सोच और प्रेरणा भी प्रदान करते हैं।