बेइजिंग फौरन

स्टाडीज़ युनिवर्सिटी

एशियाई और अफ्रीकी अध्ययन संकाय

发布时间:2019-05-07

बेइजिंग फौरन स्टडीज यूनिवर्सिटी के  एशियाई और अफ्रीकी अध्ययन संकाय की स्थापना वर्ष 1961 में हुई थी। इस समय  एशियाई और अफ्रीकी अध्ययन संकाय सबसे पुराने संकायों में से एक है जिसमें 16 भाषाओं के विदेशी भाषा स्नातक पाठ्यक्रम, 17  भाषाओं के विदेशी भाषा पाठ्यक्रम हैं तथा इसमें लगभग 33 भाषाओं के पाठ्यक्रमों के साथ स्नातक, परास्नातक की उपाधि भी दी जाती है, पूरे देश में विदेशी भाषा विश्वविद्यालयों में सबसे अधिक गैर सामान्य एशियाई और अफ्रीकी भाषाओं के पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने वाला विश्वविद्यालय है। इस संकाय में दक्षिण पूर्व एशिया अनुसंधान केन्द्र, दक्षिण एशिया अनुसंधान केन्द्र, उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया अनुसंधान केन्द्र, श्रीलंका अनुसंधान केन्द्र, इंडोनेशिया अनुसंधान केन्द्र और ईरान अनुसंधान केन्द्र हैं। अब यह संकाय नियमित रूप से एशियाई और अफ्रीकी अध्ययन अकादमिक पत्रिका का प्रकाशन भी करती है।

एशियाई और अफ्रीकी अध्ययन संकाय में शिक्षकों की संख्या लगभग 50 है जिनमें  प्रोफेसर एवं सहायक प्रोफेसरों की संख्या 20 है, शिक्षकों में 21 पी. एच-डी.  उपाधि धारक हैं, प्रत्येक वर्ष दस विदेशी विशेषज्ञों को इस संकाय में अध्यापन के लिए आमंत्रित किया जाता है तथा अनेक देश-विदेशों के प्रसिद्ध शिक्षाविदों को विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में नियुक्त किया जाता है। वर्तमान में स्नातक, परास्नातक एवं पी. एच-डी. की उपाधि में प्रशिक्षित किए जा रहे, छात्रों की संख्या लगभग 500 है। इस संकाय के छात्रों की भाषा कौशल प्रशिक्षण के साथ-साथ सामान्य ज्ञान शिक्षा, क्षेत्र विशेष पाठ्यक्रम तथा चीन के साथ-साथ एशियन और अफ्रीकन का व्यवहारिक शिक्षण के बुनयादी ज्ञान के द्वारा एक विशेष शिक्षण प्रणाली तैयार की गई है। यह पिछले 50 वर्षों में इस संकाय ने देश के लिए अनेक विदेशी भाषाओं के विशेषज्ञों को प्रशिक्षित करके वृहद ज्ञान साथ समग्र गुणवत्ता एवं द्विभाषीय पेशेवरों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

इस संकाय की स्थापना का लक्ष्य समग्र शिक्षा एवं अनुसंधानों का उपयोग करते हुए एक पूर्ण स्नातक और स्नातकोत्तर प्रशिक्षण प्रणाली को विकसित करना है, यह देश के लिए बहुभाषीय, उच्च गुणवत्ता वाले अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने में सर्वश्रेष्ठ एवं सार्वभौमिक भाषा विशेषज्ञों को प्रशिक्षित करने का केन्द्र है। यह सक्रिय रूप से देश के सामरिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देते हुए, ये पूर्व एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, दक्षिण एशिया, पश्चिम एशिया, पूर्व अफ्रीका, पश्चिम अफ्रीका जैसे छब्बीस देशों का साहित्य एवं उनकी सांस्कृतिक परंपराए, मानविकी और सामाजिक विज्ञान, देश एवं क्षेत्रीय अध्ययन के शैक्षणिक अनुसंधान, लगातार उच्च स्तर के अनुसंधानों की  उपलब्धियों को जारी रखने, सामाजिक जरूरतों के अनुसार गैर सार्वभौमिक भाषा कर्मियों को प्रशिक्षण एवं सेवा प्रदान करना तथा एशियाई और अफ्रीकी देशों के क्षेत्रीय  अनुसंधान केन्द्र स्थापित करना प्रमुख हैं।

पता- नंबर 2, उत्तर-पश्चिम ऑफ़ तीसरे रंग रोट, हैइतियान ज़िला, बेइजिंग शहर, चीन, --100089

फौन और ईमेल

कन्फ्यूशियस अकादमी कार्यालय

अंतर्राष्ट्रीय मामलों कार्यालय

विश्वविद्यालय कार्यालय

Copyright@BFSU.Support by ITC