- पुस्तकालय
पुस्तकालय
2019年04月16日
इस विश्वविद्यालय का छः मंजिल पुस्तकालय भवन एक आइकॉनिक तरीके से 23,000 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में बना हुआ है तथा इस पुस्तकालय भवन के प्रवेश द्वार के बाहरी दीवार की सजावट लगभग 55 भाषाओं से मिलकर बनी है, यह दीवार पूरी तरह से विश्वविद्यालय की विविध सांस्कृतिक विशेषताओं के अंतरराष्ट्रीय परिवेश को प्रतिबिंबित करती है। जिसके शीर्ष लॉबी की छत कांच की लेखन शैली से आवृत है जो सूरज की रोशनी में प्रतिबिम्बित होकर ज्ञान का सागर जैसी प्रतीत होती है। इस पुस्तकालय के केंद्रीय हॉल के मध्य में “पुस्तकों का पहाड़” बना हुआ है जिसके ऊपरी तल को नीचे के तल से जोड़ती हुए सीढ़ियों का निर्माण हुआ है जबकि पुस्तकों के पहाड़ के पथ पर चढ़ना कठिन परिश्रम से पार करना होता है जिसमें चीनी सांस्कृतिक अर्थ को दर्शाने की कोशिश की गयी है। शुद्ध वातावरण और खुली जगह पूरी तरह पुस्तकालय की सुविधाओं के खुलेपन का प्रदर्शन करती हैं जिसमें मनुष्य और पुस्तकों का एक साथ सान्धिय पूरी तरह समकालीन पुस्तकालय की अवधारणा के विकास की व्याख्या करता है।
इस पुस्तकालय में 1.264 मिलियन पुस्तकें उपलब्ध हैं जिसमें 4,82000 स्वचलित पुस्तकें, 1174 प्रयोगिक पुस्तकों और 56 चीनी और दूसरी भाषाओं के साहित्य एवं संस्कृति पर हैं। लेकिन कुछ वर्षों से इस विश्वविद्यालय ने आधुनिक अनुसंधान को विकसित करने के लिए अनुशासन जैसे कानून, राजनीतिक, पत्रकारिता और प्रबंधन के क्षेत्र में अग्रसर है।
इस पुस्तकालय में पाठकों को अध्ययन के लिए 2000 सीटें, 18 शोध कक्ष, अतिरिक्त शैक्षणिक व्याख्यान कक्ष, शैक्षणिक संगोष्ठी कक्ष और प्रशिक्षण कक्ष हैं, इसके अलावा प्रदर्शनी कक्ष, कॉफी बार, और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल भी हैं। बीजिंग विदेशी भाषा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय का उद्देश्य पाठकों के लिए न केवल ज्ञान अर्जित करना है अपितु बेहतर पारस्परिक संवाद स्थापित करना है तथा एक-दूसरे की सुनने-समझने के लायक सेवा प्रदान करना है। इस पुस्तकालय में 24 घंटा स्वचलित पुस्तक वापस करने की खिड़की, स्वचलित पृष्ठ मुद्रित, कॉपी, स्कैन, पुस्तक निकालने एवं वापस करने जैसे सेवा के उपकरण लगे हुए हैं और सभी महत्वपूर्ण जानकारी को बताने वाले उपकरण लगे हुए हैं। जबकि आधुनिक मल्टीमीडिया पाठकों को पढने एवं अनुभव करने का एक उत्तम वातावरण देता है लेकिन वह पाठकों को रचनात्मकता के लिए प्रोत्साहित करता है। संपूर्ण पुस्तकालय का संचालन कंप्यूटर प्रबंधन की बुद्धिमता से किया गया है, जो पुस्तकालय की आधुनिकता के साथ-साथ अर्थव्यवस्था और ज्ञान के मार्ग पर निरंतर विकसित रहेगी।
इस विश्वविद्यालय के शुद्ध वातावरण, अच्छी चीजें, अनुसंधान की तैयारी एवं व्यापक सूचनाओं के साथ आधुनिक तरीके का यह पुस्तकालय है, जो शैक्षणिक गतिविधियों में शिक्षकों एवं छात्रों को आधुनिक सुविधाओं के साथ संसाधनों को उपलब्ध कराने का समृद्ध संग्रहालय है तथा पुस्तकालय के मुख्य दरवाजे पर आधुनिक तकनीक से व्यक्तिगत सेवाओं की अवधारणा को दर्शाया जाता है।
यह पुस्तकालय अपने आरामदायक शैक्षणिक वातावरण, मानवीय विचारधारा, आधुनिक सेवा और पाठकों के लिए नवीनतम उपकरणों युक्त अध्ययन केंद्र है जो भाविष्य में बीजिंग विदेशी भाषा विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के अध्ययन, शोध एवं पारस्परिक संवाद का केंद्र बनेगा।