बेइजिंग फौरन

स्टाडीज़ युनिवर्सिटी

स्पेनिश एवं पुर्तगाली भाषा विभाग

发布时间:2019-05-07

बेइजिंग फौरन स्टडीज यूनिवर्सिटी में स्पेनिश भाषा विभाग की स्थापना 1952 में की गयी थी तथा पुर्तगाली भाषा विषय का शिक्षण कार्य वर्ष 1961 में शुरू किया गया था, जो इस देश के सबसे पुराने विभागों में से है तथा स्पेनिश एवं पुर्तगाली भाषा विभाग पिछले 60 वर्षों से इन देशों की राजनीतिक,आर्थिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान में उल्लेखनीय भूमिका निभाया रहा है।

स्पेनिश भाषा विषय में परास्नातक उपाधि वर्ष 1979 को शुरु हुई थी, जो इस देश में इस विषय पर परास्नातक उपाधि प्रदान करने वाला पहला विभाग बना था तथा स्पेनिश भाषा विषय में पी. एच-डी.  की उपाधि वर्ष 1996 से प्रदान करने वाली  इस देश का पहली संस्था बन गई थी। स्पेनिश भाषा में बीजिंग शहर के महत्वपूर्ण अध्ययन पाठ्यक्रम की योजना के तहत वर्ष 2010 में भी इसका चयन किया गया है।

स्पेनिश भाषा विषय के शिक्षण का मूल लक्ष्य उच्च कौशल के छात्रों को प्रशिक्षित करना, उन्हें भाषा की बुनियादी शिक्षा देना, अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति, अंतर्राष्ट्रीय  व्यापार एवं वाणिज्य, शिक्षा, संस्कृति, विज्ञान, मीडिया जैसे विभागों के जटिल कार्यें एवं उच्चकोटि के ज्ञान से छात्रों को प्रशिक्षित करना है, इसमें कुल 25 शैक्षणिक कर्मचारी हैं जिनमें 4 प्रोफेसर, 5 सहायक प्रोफेसर तथा प्रत्येक वर्ष 2 विदेशी विशेषज्ञों को नामांकित किया जाता है। पुर्तगाली भाषा विषय में कुल 8 शैक्षणिक कर्मचारी हैं, जिनमें 6 चीनी अध्यापक एवं 2 विदेशी अध्यापक है।

स्पेनिश भाषा विषय में स्नातक कार्यक्रम चार वर्षों का है, परास्नातक कार्यक्रम ३ वर्षो, भाषा विज्ञान, साहित्य, अनुवाद एवं स्पेनिश भाषी देशों के अध्ययन की दिशा में पाठ्यक्रम, पी. एच-डी. पाठ्यक्रम 3 से 4 वर्षों का है, शोध की दिशा लातिन अमेरिकी साहित्य एवं अनुवाद है। पुर्तगाली भाषा के अध्ययन में स्नातक कार्यक्रम 4 वर्षों का है, इसमें छात्र प्रथम दो वर्ष तथा अंतिम एक वर्ष इस देश के अंदर अध्ययन कराते हैं और तृतीय वर्ष में विदेश जाकर अध्ययन करते हैं तथा परास्नातक कार्यक्रम 3 वर्षों का है जिसमें अनुवाद एवं ब्राज़ील की अंतर्राष्ट्रीय नीति अध्ययन तथा चीन एवं ब्राज़ील संबंध अध्ययन की दो दिशाओं में शोध कार्य उपलब्ध कराया जाता है।

स्पेनिश एवं पुर्तगाली भाषा विभाग का शिक्षण, शोध एवं अनुसंधान इस देश का उच्चस्तरीय है इसलिए स्पेनिश भाषा विभाग लगभग 2500 छात्रों को प्रशिक्षित कर चुका है,जिनमें स्नातक छात्र 2200,परास्नातक 150 छात्र और पी. एच-डी. 12  छात्र हैं तथा पुर्तगाली भाषा विभाग इस देश में 500 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित कर चुका है। उनमें से कई उच्च स्तर के वरिष्ठ राजनीतिक,अनुवादक,प्रोफेसर एवं पत्रकार भी बन गए हैं।

स्पेनिश एवं पुर्तगाली भाषा विभाग को इन भाषीय देशों के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों का सहयोग, छात्रों और शिक्षकों का परस्पर आदान-प्रदान के सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, प्रत्येक वर्ष अनेक छात्र इन देशों में अध्ययन के लिए जाते हैं। स्पेनिश एवं पुर्तगीज भाषा विभाग मेक्सिको के राष्ट्रीय स्वायत्त विश्वविद्यालय के साथ मिलकर “मैक्सिकन अनुसंधान केंद्र” की स्थापना हुई है तथा यह सक्रिय रूप से शैक्षिक आदान-प्रदान और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है। इस समय बेइजिंग फौरन स्टडीज यूनिवर्सिटी एवं पुर्तगाल के लिस्बन विश्वविद्यालय दो देशों के शीर्ष विश्वविद्यालयों के नेतृत्व में “चीनी-पुर्तगाली भाषा की संस्कृति एवं आदान-प्रदान सहयोग की एक संयुक्त इकाई” स्थापना की गई है जो चीनी और  पुर्तगाली भाषा के अध्ययन एवं अनुसंधान पर सहयोग एवं आदान-प्रदान के लिए कार्य करती है।

पता- नंबर 2, उत्तर-पश्चिम ऑफ़ तीसरे रंग रोट, हैइतियान ज़िला, बेइजिंग शहर, चीन, --100089

फौन और ईमेल

कन्फ्यूशियस अकादमी कार्यालय

अंतर्राष्ट्रीय मामलों कार्यालय

विश्वविद्यालय कार्यालय

Copyright@BFSU.Support by ITC