बेइजिंग फौरन

स्टाडीज़ युनिवर्सिटी

रूसी भाषा संकाय

发布时间:2019-05-07

बेइजिंग फौरन स्टडीज यूनिवर्सिटी की सबसे पुरानी संकाय रूसी भाषा विभाग है जिसकी स्थापना वर्ष १९४१ में हुई थी।

बेइजिंग फौरन स्टडीज यूनिवर्सिटी में रूसी भाषा संकाय प्रमुख अध्ययन केन्द्र है,अब यह संकाय  स्नातक,परास्नातक एवं पी. एच-डी. उपाधि प्रदान करती है। सन् 2015 के सितंबर  तक इस संकाय में कुल 284 स्नातक,46 परास्नातक,21 पी. एच-डी. उपाधि,6 पोस्टडॉक्टोरल तथा अध्ययनरत 5 विदेशी छात्र हैं। इस समय  कुल कर्मचारी 23 हैं जिनमें 19 शिक्षक,4 प्रशासनिक अनुपूरक कर्मचारियों, 5डॉक्टरेट ट्यूटर, 8प्रोफेसर,8एसोसिएट प्रोफेसर, 4व्याख्याताओं एवं1विदेशी विशेषज्ञ भी हैं। जिसमें 16 पी. एच-डी. धारक शैक्षणिक कर्मचारी हैं तथा 5 रूसी भाषा का  उच्चतम अंतर्राष्ट्रीयपुश्किन पुरस्कारप्राप्त कर चुके हैं,(जबकि पूरे देश में अब तक केवल 20 लोगों को यह पुरस्कार मिला है),अनेक शिक्षकों ने अनेक बार रूस का  “राष्ट्रपति मैत्री पुरस्कार” और “गोर्की साहित्य पुरस्कार” जैसे अन्य महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इस समय शैक्षणिक टीम के द्वारा तैयार रूसी भाषा शिक्षण पाठ्य पुस्तकों  के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिले हैं और इन पुस्तकों का प्रयोग देश के सौ से अधिक विश्वविद्यालयों में किया जाता है।

रूसी भाषा संकाय के शिक्षण एवं अनुसंधान की दिशा मुख्यत: भाषा विज्ञान, साहित्य, अनुवाद, संस्कृति, क्षेत्रीय अध्ययन, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, रूसी अर्थव्यवस्था इत्यादि; रूसी भाषा संकाय स्नातक पाठ्यक्रम में प्रयोग, व्याकरण, सुनने, पढ़ने और अनुवाद करने और लिखने इत्यादि भाषीय कौशल, रूस के भूगोल, इतिहास, संस्कृति, साहित्य, समाज, क्षेत्रीय अध्ययन, रूसी अर्थ व्यवस्था, कूटनीति जैसे विशेष ज्ञान के पाठ्यक्रम हैं। तथा परास्नातक पाठ्यक्रम की शैक्षणिक और अनुप्रयोग उन्मुख दो दिशाएं होती हैं, शैक्षणिक परास्नातक और पी. एच-डी. की उपाधि के लिए छात्रों को प्रशिक्षण करने की दिशा में समकालीन रूसी भाषा, रूसी साहित्य, समाज, संस्कृति, एवं क्षेत्रीय अध्ययन शामिल किए गए हैं।

इस समय रूसी भाषा विषय के उत्कृष्ट पेशेवरों के लिए प्रशिक्षण की उच्चस्तर की  गुणवत्ता दी जाती है। जिससे छात्रों को विषय ज्ञान एवं उच्चतम कौशल के साथ प्रायः  4, 8 ग्रेड पाने वाले उत्तीर्ण छात्रों की संख्या को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक अंकों के साथ उच्चस्तरीय कौशल एवं गुणवत्ता की होती है। राष्ट्रीय स्तर पर उच्च विश्वविद्यालयों के रूसी भाषा प्रतियोगिताओं में हमारे विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक छात्र सबसे अधिक पुरस्कार पाते हैं तथा उनका प्रदर्शन उच्चतम होता है। पी. एच-डी. उपाधि करने के बाद राष्ट्रीय स्तर के सभी विश्वविद्यालयों में उत्कृष्ट शिक्षकों एवं प्रशासनिक कर्मचारियों के प्रशिक्षण का दायित्व भी निभाया रहे हैं।

रूस और चीन के सामरिक सहयोग में बढ़ोतरी तथा गहराई आने के साथ-साथ दोनों देशों के व्यापारिक संबन्धों के विकास में भी स्थायित्व आया है, इस रूसी भाषा  के ज्ञान से भविष्य में आने वाले दिनों के साथ और बेहतर रोजगार होगा तथा कई वर्षों से शत-प्रतिशत रोजगार की दर रही है। हमारे छात्र मुख्य रूप से विविध क्षेत्रों में जैसे राष्ट्रीय मंत्रालयों एवं संस्थानों, राज्य के स्वामित्व वाली उद्यमों, और चीन में उपस्थित रूसी बड़ी कंपनियों में रोजगाररत हैं।

इस विश्वविद्यालय की रूसी भाषा संकाय का मास्को विश्वविद्यालय, मास्को भाषा विश्वविद्यालय, मास्को अंतर्राष्ट्रीय संबंध विश्वविद्यालय, पुश्किन भाषा संस्थान, रूस के लोक मैत्री विश्वविद्यालय, सेंट पीटर्सबर्ग विश्वविद्यालय आदि विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग संबंध है। इस संकाय के प्रत्येक वर्ष उपरोक्त विश्वविद्यालयों में छात्रों एवं शिक्षकों को अध्ययन के लिए भेजा जाता है तथा यह संकाय विदेशी छात्रों को भी रूसी भाषा अध्ययन के स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश देता है।

तेजी से बदलते इस आधुनिक युग में शिक्षण एवं प्रशिक्षण के परिवर्तन और उन्नयन की चुनौती का सामना करते हुए इस संकाय के मेधावी छात्रों के प्रशिक्षण के लक्ष्य हैं कि चीनी विशेषताओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय विदेशी भाषा प्रशिक्षण की उच्चस्तरीय मॉडल को अपनाकर मजबूत रूसी भाषा और साहित्य का आधार तैयार किया है, इस देश के सामरिक जरूरतों और क्षेत्रीय आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए पेशेवर प्रशिक्षण की कमी को पूरा करते हुए नये मापदण्डों के साथ केन्द्र का निर्माण करना प्रमुख है, जिससे उत्कृष्ट अनुवादकों को प्रशिक्षित करना, क्षेत्रीय अनुसंधान एवं प्रशासनिक कर्मियों, रूस और चीन में परस्पर सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए कर्मियों को प्रशिक्षित करना तथा उनका विकास करना ही हमारा प्रमुख लक्ष्य है।

पता- नंबर 2, उत्तर-पश्चिम ऑफ़ तीसरे रंग रोट, हैइतियान ज़िला, बेइजिंग शहर, चीन, --100089

फौन और ईमेल

कन्फ्यूशियस अकादमी कार्यालय

अंतर्राष्ट्रीय मामलों कार्यालय

विश्वविद्यालय कार्यालय

Copyright@BFSU.Support by ITC