बेइजिंग फौरन

स्टाडीज़ युनिवर्सिटी

अरबीेबिक भाषा विभाग

发布时间:2019-05-07

बेइजिंग फौरन स्टडीज यूनिवर्सिटी में अरब भाषा विषय की स्थापना वर्ष 1958 में की गयी थी जो वर्ष 1981 में स्वतंत्र रूप से अरेबिक भाषा संकाय बनी। इस विश्वविद्यालय के परस्पर सहयोग से वर्ष 1981 एवं वर्ष 1986 में इस देश के पहले परास्नातक एवं पी. एच-डी. पाठ्यक्रम देने वाला संस्थान बन गया। बीजिंग शहर के महत्वपूर्ण विषय पाठ्यक्रम के रूप में वर्ष 2002 को इसका चयन किया गया तथा बीजिंग शहर के उत्कृष्ट विषय पाठ्यक्रम एवं शिक्षा मंत्रालय के उच्च विश्वविद्यालयों के विशिष्ट पाठ्यक्रम निर्माण के रूप में वर्ष 2007 में भी इसका चयन किया गया। इस समय अरब भाषा विभाग को अपग्रेड करके जून 2015 सेअरेबिक भाषा संकायका दर्जा दे दिया गया है।

आधी सदी के विकास के इतिहास के बाद ना झोंग, यू झांग रोंग जैसे वरिष्ठ प्रोफेसरों की अनेक पीढ़ियों के कठिन प्रयासों से अरेबिक भाषा संकाय ने प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की है, इस पाठ्यक्रम में दक्षता एवं शिक्षकों की सुदृढ़ टीम, उत्कृष्ट शैक्षणिक स्तर, शोध एवं अनुसंधान की उत्कृष्ट उपलब्धियां इस संकाय को देश के अन्य संकायों के बीच अग्रिम पंक्ति में ला खड़ा किया गया है। वर्तमान में पूर्णकालांश  कर्मचारियों की संख्या 17 है जिनमें 4 प्रोफेसर, 4 सहायक प्रोफेसर तथा 8 पी. एच-डी. उपाधि धारक भी हैं। इस समय कार्यरत सीरियाई विशेषज्ञ श्री फेराज सावा अरब दुनिया के प्रसिद्ध लेखक एवं विद्वानों में से एक हैं।

आधी सदी से ज्यादा समय अरेबिक भाषा संकाय शिक्षण के एकमात्र ध्येय के साथ देश के लिए दो हजार से अधिक स्नातक एवं परास्नातक छात्रों को प्रशिक्षित कर चुका है। उन्होंने छात्र भाषा की बुनियादी ज्ञान कौशल के साथ, बृहद विषय ज्ञान, एवं उच्च स्तर के समग्र गुणवत्ता के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए संकाय के लिए उच्चकोटि की सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त की है। इस देश के विदेश मंत्रालय में कार्यरत आधे से अधिक अरब भाषीय विशेषज्ञ हमारी इस संकाय से स्नातक उत्तीर्ण हैं जिन में   मंत्रालय के वर्तमान उपमंत्री ज़्हंग मींग सहित तीस से अधिक राजदूत एवं दसों सलाहकार हैं। इस संकाय में 190 स्नातक, 44 परास्नातक तथा 10 पी. एच-डी. छात्र हैं।

अरेबिक भाषा संकाय का पारंपरिक अनुसंधान श्रेष्ठता अरब भाषा, साहित्य एवं संस्कृति का अध्ययन करना है। शैक्षणिक दृष्टि को विस्तृत करते हुए शैक्षिक ताकतों को एकीकृत कर शैक्षिक अनुसंधान और राष्ट्रीय जरूरतों को एकीकरण के तहत इस संकाय ने तीन अनुसंधान केंद्र की स्थापना की है, जिनमें अरब-इस्लामिक संस्कृति अनुसंधान केन्द्र, चीन अरब मीडिया संचार केन्द्र तथा मध्यपूर्व एशिया अनुसंधान केन्द्र है।

अरेबिक भाषा संकाय और लेबनान विश्वविद्यालय, मिस्र के ऐन शम्स विश्वविद्यालय, स्वेज नहर विश्वविद्यालय, मोरक्को के राजा हसन पंचम विश्वविद्यालय, अल्जीरिया के द्वितीय विश्वविद्यालय, संयुक्त अरब अमीरात विश्वविद्यालय, संयुक्त अरब अमीरात के जायद विश्वविद्यालय जैसे दस से अधिक अरब विश्व के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग संबंध स्थापित हुए हैं। यह संकाय प्रत्येक वर्ष उपरोक्त विश्वविद्यालयों तथा अमेरिका, इंग्लैंड एवं इज़राइल के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में छात्रों एवं शिक्षकों को अध्ययन एवं शोध के लिए भेजता है।

वर्तमान में यह अरेबिक भाषा संकाय इस देश के लिए उत्कृष्ट अरब भाषीय विशेषज्ञों के प्रशिक्षण का केंद्र है, अरब भाषा अध्ययन अनुसंधान के उत्कृष्ट केन्द्र तथा अरब विश्व में चीन के प्रचार-प्रसार का केन्द्र भी है, जो चीन और अरब देश के लोगों के बीच मैत्री सेतु का काम करता आ रहा है।

पता- नंबर 2, उत्तर-पश्चिम ऑफ़ तीसरे रंग रोट, हैइतियान ज़िला, बेइजिंग शहर, चीन, --100089

फौन और ईमेल

कन्फ्यूशियस अकादमी कार्यालय

अंतर्राष्ट्रीय मामलों कार्यालय

विश्वविद्यालय कार्यालय

Copyright@BFSU.Support by ITC