बेइजिंग फौरन

स्टाडीज़ युनिवर्सिटी

चीनी भाषा साहित्य संकाय

发布时间:2019-05-07

चीनी भाषा साहित्य विभाग का साठ वर्षों से अधिक समय का इतिहास है, वर्तमान में शैक्षणिक विभाग में चीनी भाषा विभाग, द्वितीय भाषा के रूप में चीनी भाषा का अध्ययन विभाग एवं चीनी भाषा प्रशिक्षण केन्द्र है। चीनी भाषा विभाग मुख्यतः चीनी छात्रों के स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रम प्रबंधन का दायित्व लेता है, द्वितीय भाषा के रूप में चीनी भाषा का अध्ययन विभाग विदेशी छात्रों के स्नातक पाठ्यक्रम प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है, चीनी भाषा प्रशिक्षण केन्द्र विदेशी छात्रों के अनौपचारिक चीनी भाषा की शिक्षा के लिए पाठ्यक्रम प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। तथा राष्ट्रीय चीनी भाषा परिषद विभिन्न देशों के बहुभाषीय क्षेत्रों में चीनी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं पाठ्यक्रम प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है तथा 21 कन्फ़्यूशियस संस्थानों एवं दस से अधिक देशों के लिए चीनी भाषा प्रशिक्षण केन्द्र ही पाठ्यक्रम प्रबंधन के लिए जिम्मेदार भी है।

इस संकाय में उच्चकोटि के अनुभवी और शिक्षण प्रेमी शिक्षकों की टीम है, जो वर्तमान में पूर्णकालांश कर्मचारियों की संख्या 65 है जिनमें उच्च कोटि की प्रतिष्ठा धारक शिक्षक 32 हैं एवं पी. एच-डी. उपाधि धारक शिक्षकों की संख्या 32 है। जबकि वर्तमान में देशी और विदेशी अध्ययनरत छात्रों की संख्या 1500 से अधिक है जिनमें 500 चीनी छात्र तथा 40 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों के 1000 से अधिक विदेशी छात्र अध्ययनरत हैं।

यह संकाय वर्तमान में चीनी भाषा साहित्य एवं चीनी अंतर्राष्ट्रीय शिक्षण विषय में स्नातक पाठ्यक्रम उपलब्ध करती है। चीनी भाषा साहित्य में परास्नातक पाठ्यक्रम, भाषाविज्ञान और अनुप्रयुक्त भाषाविज्ञान, चीनी भाषा लिपि अध्ययन, तुलनात्मक साहित्य एवं विश्व साहित्य, प्राचीन चीनी साहित्य, अंतर्राष्ट्रीय चीनी शिक्षण के पांच विषयों में परास्नातक पाठ्यक्रम, तुलनात्मक साहित्य एवं अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक अध्ययन, अंतर्राष्ट्रीय चीनी भाषा विषय में दो पी. एच-डी. उपाधि, जिसमें तुलनात्मक साहित्य एवं अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक अध्ययन विषय में पी. एच-डी. उपाधि हेतु पाठ्यक्रम बीजिंग शहर के महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों में भी शामिल है। इस संकाय के लगभग सभी पाठ्यक्रमों में पूरे विश्व के विभिन्न देशों से छात्रों को प्रवेश दिया जाता है।

इस संकाय का उद्देश्य चीनी भाषा और संस्कृति साथ विदेशी भाषा के उच्च कौशल एवं यौगिक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मेधावी छात्रों को प्रशिक्षित करते हुए एक विशिष्ट प्रशिक्षण तंत्र की स्थापना करना है। जिसमें चीनी और विदेशी छात्रों की एक ही कक्षा में अध्ययन करने तथा परस्पर विचारों का आदान-प्रदान करने से चीनी संस्कृति को केन्द्र बिन्दु बनाते हुए, विभिन्न संस्कृतियों एवं वैश्विक वातावरण का माहौल बना है।

इस संकाय में वैज्ञानिक अनुसंधान कार्य बड़ी उत्कृष्टता के साथ कठिन परिश्रम करने को प्रतिबद्ध है, जिसमें शिक्षकों के लिए एक अनुसंधान परियोजना, परास्नातक शोध फंड तथा वैज्ञानिक शोध के लिए पुरस्कार प्रणाली की स्थापना की गयी है। चीनी और जापानी परास्नातक छात्रों को चीनी भाषा एवं सांस्कृतिक फोरम, परास्नातक छात्र फोरम, वार्षिक शिक्षक अनुसंधान सेमिनार, चीनी और विदेशी प्रसिद्ध शिक्षाविदों के व्याख्यान की श्रृंखला आदि हैं। पूरी संकाय में वैज्ञानिक अनुसंधान का एक अच्छा माहौल बना हुआ है तथा वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां भी हासिल की है।

यह संकाय अनुसंधान संस्थानों में अंतर्राष्ट्रीय चीनी शिक्षण सूचना केन्द्र तथा तुलनात्मक साहित्य और तुलनात्मक संस्कृति अनुसंधान केन्द्र है तथा संकाय के द्वारा प्रकाशित पत्रिका, अंतर्राष्ट्रीय चीनी शिक्षा एवं मानविकी संग्रह केन्द्र है। जिसमें चीनी भाषा दक्षता कौशल परीक्षा, बोलचाल चीनी भाषा दक्षता कौशल परीक्षा, (एचएसके ,एचएसकेके ) एवं अंतर्राष्ट्रीय चीनी शिक्षक योग्यता परीक्षा की स्थापना की गई है।

पता- नंबर 2, उत्तर-पश्चिम ऑफ़ तीसरे रंग रोट, हैइतियान ज़िला, बेइजिंग शहर, चीन, --100089

फौन और ईमेल

कन्फ्यूशियस अकादमी कार्यालय

अंतर्राष्ट्रीय मामलों कार्यालय

विश्वविद्यालय कार्यालय

Copyright@BFSU.Support by ITC