बेइजिंग फौरन

स्टाडीज़ युनिवर्सिटी

चीन की विदेशी भाषा का शिक्षण एवं ा अध्ययन केन्द्र

发布时间:2019-05-07

विदेशी भाषा संस्थान के आधार पर अंग्रेज़ी विभाग और अन्य विभागों के अनुसंधान संसाधनों को प्राप्त करने के बाद बेइजिंग फौरन स्टडीज यूनिवर्सिटी में इस केन्द्र की सन् 2000 ई० में स्थापना हुई है। इस वर्ष में ही शिक्षा मंत्रालय द्वारा केन्द्र को आधिकारिक तौर पर इस विश्वविद्यालय को “मानविकी और सामाजिक विज्ञान अध्ययन केन्द्र” नाम दिया गया है।

इस केन्द्र के बेसिक अध्ययन की दो दिशाएं हैं, जिसमें विदेशी भाषा के शिक्षण के सिद्धांत अध्ययन, विदेशी भाषा एवं द्विभाषीय का तुलनात्मक अध्ययन तथा अनुप्रयुक्त अध्ययन की मुख्य दिशाएं हैं। जिसमें विदेशी भाषा का शिक्षण, सीखना एवं मूल्यांकन करना प्रमुख हैं। इस केंद्र के मुख्य निम्नलिखित कार्य हैं:

1- प्रमुख वैज्ञानिक अध्ययन परियोजनाओं का संगठन करना, महत्वपूर्ण शोध परिणाम आउटपुट करना, राष्ट्रीय अध्ययन स्थापित करने का केन्द्र बन गया है।

2- उच्चस्तरीय शोधक सिखाना, अभिनव शैक्षिक टीम बनाना प्रमुख हैं।

3-  राष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी की विदेशी भाषा के शिक्षण के बारे में किताब और समाचार केन्द्र स्थापित करना, देशीय और अंतर्राष्ट्रीय अकादमिक आदान-प्रदान को प्रदर्शित करना।

4- विदेशी भाषा के शिक्षण के सुधार और विकास के बारे में सरकारी एजेंसियों के लिए सलाहकार सेवाएं प्रदान करना।

इस केन्द्र में 13 पूर्णकालिक शोधकर्ता हैं जिनमें से 10 प्रोफेसर और 2 एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उनके अलावा 4 अंशकालिक शोधकर्ता हैं इनके अध्ययन के आधार पर केन्द्र के बहुत प्रभावशाली परिणाम हुए। सन् 2009 से 2015 तक केन्द्र में कुल 46 परियोजनाएं अनुमोदित की गयी हैं, जिनमें से राष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान की 12 परियोजनाएं हैं जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा-विज्ञान की मुख्य 3 परियोजनाएं हैं और शिक्षा मंत्रालय की 11 महत्त्वपूर्ण परियोजनाएं हैं तथा इस केन्द्र को कई बार प्रांतीय मानविकी और सामाजिक विज्ञान का उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार मिला। इसलिए इस केन्द्र के शोधकर्ताओं ने अब तक 430 लेखों और किताबों को प्रकाशित किया है। इस केन्द्र में विदेशी भाषा विज्ञान और अनुप्रयुक्त भाषा विज्ञान के विषय में मास्टर एवं डॉक्टरेट उपाधि के पाठयक्रम हैं। इस विश्वविद्यालय के इस केन्द्र में हर साल लगभग 20 मास्टर उपाधि और 20 पी.एच-डी. उपाधि के लिए छात्र आते हैं तथा अब यहाँ पर 5 पोस्टडॉक्टोरल उपाधि के छात्र भी हैं। इसलिए यह चीन का विदेशी भाषा के उन्नत शोधक सिखाने के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है।

बेइजिंग फौरन स्टडीज यूनिवर्सिटी के इस केन्द्र में और 3 नये विभाग खुले हैं:

शिक्षा संकाय

17 जून 2015, बेइजिंग फौरन स्टडीज यूनिवर्सिटी में शिक्षा संकाय औपचारिक रूप से स्थापित हुई थी। इस संकाय के स्थापित होने का उद्देश्य है शिक्षाशास्त्र के अध्ययन को बढ़ावा देना, विदेशी भाषा की शिक्षा के स्तर को बढ़ाना तथा देशी प्रथम श्रेणी के विदेशी भाषा के शिक्षक तैयार करना।

अब शिक्षा संकाय के शिक्षक टीम में कुल 5 सदस्य हैं जिनमें से 4 प्रोफेसर और 1 एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

शिक्षकों को ट्रेन करने के लिए इस क्षेत्र में शिक्षा संकाय को बहुत बड़ी सफलता मिली है, जैसे 10 सालों में लगातार विश्वविद्यालय के विदेशी भाषा के जवान शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग क्लास आयोजित करना, बीजिंग की प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के उत्कृष्ट अंग्रेज़ी शिक्षकों को ट्रेनिंग करने की परियोजना का लक्ष्य है जो भविष्य में अच्छे शिक्षक तैयार कर सके और शिक्षकों को ट्रेन करने की परिपूर्ण प्रणाली स्थापित कर सके। इस संकाय में मुख्य रूप से 3 अध्ययन की दिशाएं हैं: भाषा पाठ्यक्रम और शिक्षण के बारे में, भाषा शिक्षकों की शिक्षा के बारे में और तुलनात्मक शिक्षा तथा अंतर्राष्ट्रीय  शिक्षा के बारे में ज्ञान प्राप्त करना भी प्रमुख उद्देश्य है।

चीन का विदेशी भाषाओं का मूल्यांकन केंद्र

चीन का विदेशी भाषाओं के मूल्यांकन का केंद्र 29 सितंबर 2014 को औपचारिक रूप से स्थापित हुआ है। इस मूल्यांकन केन्द्र के स्थापित होने का महत्वपूर्ण उद्देश्य यह है कि विदेशी भाषा के मूल्यांकन, विदेशी भाषा की परीक्षण एवं उनकी सेवा के लिए चीन का सर्वोत्तम और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के रूप में एक प्रभावी संस्थान बन जायेगी। चीन में विदेशी भाषाओं का अध्ययन केन्द्र और बेइजिंग फौरन स्टडीज यूनिवर्सिटी की श्रेष्ठता के आधार पर मूल्यांकन केन्द्र इस समय कार्यरत है, जो विदेशी भाषाओं की परीक्षण श्रृंखला को बढ़ाना, विदेशी भाषाओं के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का मूल्यांकन करके उनके योग्य बनाना तथा विभिन्न उद्योगों एवं विभागों के लिए विशेष रूप से विदेशी भाषाओं की परीक्षा विकसित करना ही श्रेष्ठ है। जिसमें अकादमिक शिक्षा और चीन की सेवाओं के अलावा गैर लाभकारी संस्थाओं के रूप में मूल्यांकन केन्द्र इस समय कदम से कदम मिलकर उच्च स्तर से लेकर निम्न स्तर तक के सभी आमजनों तथा वयस्कों से लेकर बच्चों तक का सर्वागीण बहुस्तरीय विकास करने में यह विश्वविद्यालय विदेशी भाषा के मूल्यांकन का मापदंड और सेवा देने के लिए प्रयासरत है।

चीन की राजभाषा के विकास का अध्ययन केन्द्र

इस विश्वविद्यालय ने विदेशी भाषाओं तथा शिक्षण केन्द्र की भाषा-नीति के अनुसार अनुसंधान-टीम के आधार पर चीन की राजभाषा कार्य समिति ने इस राजभाषा को मंजूरी दे दी है, जबकि चीनी राजभाषा के विकास में यह अनुसंधान केन्द्र जुलाई 2014 में स्थापित हुआ है तथा यह अनुसंधान केन्द्र चीनी राजभाषा समिति की संस्था है जो शिक्षा मंत्रालय की भाषा के नेतृत्व में प्रबंधन-प्रभाग और बेइजिंग फौरन स्टडीज यूनिवर्सिटी में स्थापित हुआ। इस अनुसंधान केन्द्र का मुख्य कार्य यह है कि राजनीतिक, कूटनीतिक और अन्य क्षेत्रों में भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका का अध्ययन करना है। जिससे राष्ट्रीय भाषा कौशल की स्थिति का अध्ययन और सिद्धांत स्थापित करना, इस भाषा की ह्यूमन रीसोर्स, है जो दुनिया के प्रमुख देशों की भाषा-नीति और अंतर्राष्ट्रीय शहरी भाषा कौशल का अध्ययन करना, सरकारी विभागों को जानकारी देना, आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए सेवा प्रदान करना है।

पता- नंबर 2, उत्तर-पश्चिम ऑफ़ तीसरे रंग रोट, हैइतियान ज़िला, बेइजिंग शहर, चीन, --100089

फौन और ईमेल

कन्फ्यूशियस अकादमी कार्यालय

अंतर्राष्ट्रीय मामलों कार्यालय

विश्वविद्यालय कार्यालय

Copyright@BFSU.Support by ITC