बेइजिंग फौरन

स्टाडीज़ युनिवर्सिटी

यूरोपीय भाषा संस्कृति संकाय

发布时间:2019-05-07

यूरोपीय भाषा संकाय की स्थापना 1954 में हुई थी जो वर्तमान में पूरे देश के गैर सार्वभौमिक यूरोपीय भाषाओं में उपाधि देने वाला सबसे पुराना एवं सबसे अधिक शैक्षणिक कार्यक्रम होते हैं। अब इस संकाय में 23 भाषाओं के विषय पाठ्यक्रम की शुरुआत है जिनमें से 15 पाठ्यक्रम राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम हैं। शिक्षा मंत्रालय के क्षेत्रीय एवं देश-विदेश में यूरोपीय भाषा एवं मध्य पूर्वी यूरोपीय भाषा के शिक्षण एवं अनुसंधान के प्रशिक्षण का केन्द्र है। इसके अलावा इस संकाय में फिनलैंड अनुसंधान केन्द्र, पोलैंड अनुसंधान केन्द्र, उत्तर यूरोप अनुसंधान केन्द्र जैसे अन्य अनुसंधान संस्थान भी हैं। जो 60 वर्षों से विकास के दौरान आज भी यूरोपीय भाषा संस्थान देश के गैर सार्वभौमिक यूरोपीय भाषाओं के प्रशिक्षण केंद्र, यूरोप के देश-विदेश की भाषा के प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र है इसलिए यह विश्वविद्यालय चीन और यूरोप की शिक्षा के आदान-प्रदान से सार्वभौमिक रूप में उभरा है।

यूरोपीय भाषा संकाय में परास्नातक एवं पी. एच-डी. उपाधि के पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है इसके साथ ही बीजिंग शहर के महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों में शामिल हैं। 1 सितम्बर 2015 तक इस संकाय में स्नातक छात्रों की संख्या 409, परास्नातक छात्र 24 तथा पी. एच-डी. के छात्रों की संख्या 10 है। यूरोपीय भाषा संकाय हमेशा ही छात्रों के सम्पूर्ण विकास, मल्टी चैनल, उच्च गुणवत्ता वाले बहुभाषीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाओं के विकास को प्रतिबद्ध है। इस शैक्षणिक अवधि के दौरान विदेशी भाषा का  बुनियादी ज्ञान एवं अभ्यास के साथ देश-विदेश की सांस्कृतिक ज्ञान प्राप्त करते हैं, और अधिकतर छात्र को उन देशों को 6 महीने या एक वर्ष के लिए जाकर अध्ययन करने का मौका मिलता है। इस संकाय में अंग्रेजी, द्विउपाधि पाठ्यक्रम, तृतीय एवं चतुर्थ विदेशी भाषा चयन विभिन्न तरीकों के द्वारा अनेक मापदंडों वाले उच्च कोटि के भाषा विशेषज्ञों को प्रशिक्षित करता है।

इस यूरोपीय भाषा संकाय में पूर्णकालांश कर्मचारियों की संख्या 49 है जिनमें 48  शिक्षक हैं। इन शिक्षकों में 5 प्रोफेसर, 13 सहायक प्रोफेसर, जिन में 14 पी. एच-डी.  उपाधि धारक है। ये सभी शिक्षण एवं अनुसंधान पर समान रूप से बल देते हैं जिससे  यूरोपीय भाषा संकाय कई वर्षों के शिक्षण अभ्यास की उत्कृष्ट परंपरा रही है। इस संकाय ने पूर्वी यूरोप पत्रिका, यूरोपीय भाषा और संस्कृति, यूरोपीय भाषा अध्ययन और अध्यापन जैसे अनेक शैक्षणिक बुलेटिनों की स्थापना की है जो बहुभाषीय और बहुसांस्कृतिक यूरोप के अनुसंधान पर केन्द्रित है। यूरोपीय भाषा संकाय के शिक्षक शिक्षण सामग्री के निर्माण के लिए पुस्तकों का संकलन, साहित्य अनुवाद, सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय भूमिका अदा कर रहें हैं, इसलिए इस संकाय ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रशंसा एवं प्रतिष्ठा पायी है, लिजुन, फ़ेङ्ग झी सेंग, यू गोंग कुन, वाङ जून, डींग चाओ जैसे शिक्षाविद इस संकाय की प्रतिष्ठा को बढ़ाएँ हुए हैं।

यूरोपीय भाषा संकाय चीन और यूरोप के आदान-प्रदान के महत्वपूर्ण पटल पर होने के कारण प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में विभिन्न देश-विदेशों के उच्च प्रतिनिधि मंडलों का स्वागत करता है। यूरोपीय भाषा संकाय के सदस्य परिश्रमी, उत्कृष्ट कार्य करने के साथ प्रत्येक अतिथि के प्रति सेवा-भाव के कारण गहरा प्रभाव बनाए हैं।

इस संकाय के प्रत्येक विषय के शिक्षक एक तरफ यूरोप की भाषा एवं संस्कृति का चीन से परिचय कराते हैं तो दूसरी तरफ चीन को यूरोप के विभिन्न देशों में परिचय कराने का काम करते हैं। पिछले कुछ वर्षों से इस संकाय के शिक्षक हुंगरियन विश्वविद्यालय की कन्फ़्यूशियस संकाय, पोलैंड के क्रकोव कन्फ़्यूशियस संकाय, बुल्गारिया के सोफिया विश्वविद्यालय की कन्फ़्यूशियस संकाय, चेक रिपब्लिक के प्राग लसीथ विश्वविद्यालय की कन्फ़्यूशियस संकाय तथा इटली के रोम विश्वविद्यालय की  कन्फ़्यूशियस संकाय के भी संकायाध्यक्ष बने हैं तथा उन्होंने चीनी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

पता- नंबर 2, उत्तर-पश्चिम ऑफ़ तीसरे रंग रोट, हैइतियान ज़िला, बेइजिंग शहर, चीन, --100089

फौन और ईमेल

कन्फ्यूशियस अकादमी कार्यालय

अंतर्राष्ट्रीय मामलों कार्यालय

विश्वविद्यालय कार्यालय

Copyright@BFSU.Support by ITC