बेइजिंग फौरन

स्टाडीज़ युनिवर्सिटी

संगणक विज्ञान संकाय

发布时间:2019-05-07

इस संगणक विज्ञान संकाय की स्थापना वर्ष 1990 में हुई है तथा यह बेइजिंग फौरन स्टडीज यूनिवर्सिटी में पिछले 20 वर्षों से संगणक विज्ञान का शिक्षण कार्य कर रही है। इस संकाय ने वर्ष 2009 से संगणक विज्ञान एवं तकनीकी विषय में छात्रों को प्रवेश देना शुरू किया। इस संगणक विज्ञान विभाग में विशिष्ट व्यवहारिक शैली,नवीन शैक्षिक दर्शन का पालन करते हुए जटिल कंप्यूटर पेशेवरों के प्रशिक्षण के लिए सक्रिय रूप से अनुसंधान तथा उच्च स्तर के कंप्यूटर ज्ञान को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, अंतर्राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य, उच्च स्तर जटिल कंप्यूटर पेशेवरों के साथ विलक्षण गुण-संपन्न मनुष्य का प्रशिक्षण उस का उद्देश्य है।

इस विभाग में अब शिक्षकों की संख्या 11 है और सब उचीत उम्र संरचना में  हैं, सभी शिक्षक पी. एच-डी.  उपाधि धारक अथवा उच्च कोटि के पेशेवर हैं। जो पिछले पाँच वर्षों से संगणक विज्ञान विभाग के शिक्षकों के द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक विज्ञान की दो परियोजनाओं,राष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान कोष की दो परियोजनाओं,  छः प्रांतीय परियोजनाओं के साथ घरेलू और विदेशी मूल पत्रिकाओं और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध-ग्रंथ प्रकाशित करा चुके हैं जिनमें से  एससीआई,ईआई,सीएसएससीआई में प्रकाशित हुए 26 शोध-ग्रंथ हैं।

 कंप्यूटर विज्ञान और तकनीकी विभाग के व्यवस्थित प्रशिक्षण प्रणाली का उद्देश्य बुनियादी सिद्धांत और कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर एवं उनके अनुप्रयोगों के बुनियादी कौशल को विकसित करना , विदेशी भाषा, व्यापार और कंप्यूटर प्रौद्योगिकी के संयोजन से, सूचना प्रौद्योगिकी और आर्थिक भूमंडलीकरण को तेजी से विकसित करने के लिए अनुकूलित है, जिससे उच्चस्तरीय विदेशी भाषा ज्ञान के आधार पर वैश्विकरण में कंप्यूटर विज्ञान पेशेवरों को प्रशिक्षित करना प्रमुख है।

यह विभाग प्रत्येक वर्ष एक कक्षा की शुरुआत करता है, अब इस विभाग में स्नातक छात्रों की संख्या 93 है। यह विश्वविद्यालय परिसर के छात्रों का विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है, जिनमें राष्ट्रीय चैलेंज ट्रॉफी, स्नातक गैर-पाठ्यक्रम तथा शैक्षणिक तकनीकी कला प्रतियोगिताओं में द्वितीय पुरस्कार एवं अनेक बार बीजिंग शहर के प्रथम पुरस्कार प्राप्त होते हैं, और विश्वविद्यालय कंप्यूटर विज्ञान प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार एवं अनेक बार अमेरिका विश्वविद्यालय के छात्रों हेतु प्रतियोगिताओं में गोल्डन मांडल पुरस्कार मिले हैं। ये छात्र अंग्रेजी ज्ञान उत्कृष्ट के साथ 4 ग्रेड की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, तथा आधे से अधिक छात्र अंग्रेजी के 8 ग्रेड की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके होते हैं। स्नातक कार्यक्रम के दौरान विदेशों में जाकर अध्ययन करने की संभावना एक तिहाई होती है जिनमें अमेरिका के दक्षिण कलिफोर्निया विश्वविद्यालय, अमेरिका के उत्तर कैरोलिना विश्वविद्यालय, इंग्लैंड के कैंब्रिज विश्वविद्यालय जैसे उच्चतम  विश्वविद्यालयों में अध्ययन करने का मौका मिलता है, इस देश में परास्नातक करने बाद अनुसंधान करने की संभावना एक तिहाई होती है जिसमें किंगहुआ विश्वविद्यालय, बीजिंग विश्वविद्यालय, बीजिंग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय; प्रत्यक्ष रूप से रोजगार की संभावनाएं एक तिहाई होती है जिनमें से बैंकिंग क्षेत्र, सरकारी विभागों एवं आई टी आई उद्यम आदि हैं।

पता- नंबर 2, उत्तर-पश्चिम ऑफ़ तीसरे रंग रोट, हैइतियान ज़िला, बेइजिंग शहर, चीन, --100089

फौन और ईमेल

कन्फ्यूशियस अकादमी कार्यालय

अंतर्राष्ट्रीय मामलों कार्यालय

विश्वविद्यालय कार्यालय

Copyright@BFSU.Support by ITC