बेइजिंग फौरन

स्टाडीज़ युनिवर्सिटी

कानून संकाय

发布时间:2019-05-07

बेइजिंग फौरन स्टडीज यूनिवर्सिटी के कानून संकाय की पूर्ववर्ती इकाई अंग्रेजी संकाय में कानून विभाग था जिसमें नए छात्रों के प्रवेश की शुरुआत सन् 2001 में हुई थी जो सन् 2006 में आधिकारिक रूप से कानून संकाय में परिवर्तित हुआ है। अब इस संकाय में कुल 35 शैक्षणिक कर्मचारी हैं जिनमें 33 पी. एच-डी.  उपाधि धारकों में से 32 को विदेशों में अध्ययन करने का अनुभव है, अब इस संकाय में 228 स्नातक छात्र, 105 परास्नातक छात्र, बहुभाषीय द्विउपाधि के पाठ्यक्रम में 78 स्नातक छात्र को विशेषतः अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून, अंतर्राष्ट्रीय कानून, बौद्धिक संपदा कानून, सिविल और वाणिज्य कानून एवं अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक और कानून प्रवर्तन सहयोग जैसे विषयों में अध्ययनशील हैं। CPPCC के राष्ट्रीय समिति के पूर्व उपाध्यक्ष लुओ हाओकाई संकाय के मानद अध्यक्ष भी हैं, एनपीसी स्थायी समिति के उपाध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व वाइस जस्टिस वान क्षिक्षियांग विभाग के मुख्य प्रोफेसर हैं।

इस संकाय के पाठ्यक्रम चीनी कानून मॉड्यूल (दो भाषाओं में), एंग्लो-अमेरीकन मॉड्यूल (अँग्रेजी ), एंग्लो-अमेरीकन भाषा एवं संस्कृति मॉड्यूल, व्यापार विज्ञान पाठ्यक्रम मॉड्यूल जैसे मॉड्यूलों को समाहित करके तैयार किया गया है। जिसमें चार वर्षों के स्नातक पाठ्यक्रम के दौरान छात्र चीनी कानून प्रणाली की सामान्य जानकारी ग्रहण करने के अतिरिक्त व्यवस्थित रूप में एंग्लो-अमेरीकन कानून प्रणाली तथा वाणिज्य कानून का सामान्य प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

इस संकाय में कोलंबिया विश्वविद्यालय के लॉ स्कूल, न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के विधि विभाग, कार्नेल विश्वविद्यालय के लॉ स्कूल, जॉर्ज टाउन विश्वविद्यालय के लॉ स्कूल, पेनसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के लॉ स्कूल, ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड ब्रूक्स यूनिवर्सिटी के कानून स्कूल, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के कानून विभाग , ऑस्ट्रेलिया केक्वींसलैंड विश्वविद्यालय के कानून संकाय, मेलबर्न विश्वविद्यालय के कानून विभाग, न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के विधि विभाग, बॉण्ड विश्वविद्यालय के विधि विभाग, टोलेडो विश्वविद्यालय के विधि विभाग जैसे अनेक विदेशी विश्वविद्यालयों के विधि विभाग के साथ बहुआयामी सहयोग स्थापित है, जिनका लाभ इस विश्वविद्यालय के पूरे शिक्षकों और छात्रों को सदैव मिलता है।

पता- नंबर 2, उत्तर-पश्चिम ऑफ़ तीसरे रंग रोट, हैइतियान ज़िला, बेइजिंग शहर, चीन, --100089

फौन और ईमेल

कन्फ्यूशियस अकादमी कार्यालय

अंतर्राष्ट्रीय मामलों कार्यालय

विश्वविद्यालय कार्यालय

Copyright@BFSU.Support by ITC