बेइजिंग फौरन

स्टाडीज़ युनिवर्सिटी

विदेशी भाषा शिक्षण में सुधार व विकास पर केंद्रित छठा राष्ट्रीय उच्च स्तरीय फोरम आयोजित

发布时间:2022-03-27

19 मार्च से 20 मार्च तक, पेईचिंग विदेशी भाषा अध्ययन संस्थान से संबद्ध विदेशी भाषा अनुसंधान प्रेस में उच्च शिक्षण संस्थानों में विदेशी भाषा शिक्षण में सुधार विकास पर केंद्रित छठा राष्ट्रीय उच्च स्तरीय फोरम का आयोजन किया गया। इस फोरम का विषय चीन को समझना, दुनिया के साथ संवादथा।


चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय प्रचार ब्यूरो के अंतरराष्ट्रीय प्रचार-प्रसार विभाग के निदेशक छन श्वीलियांग, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक वू श्रीशिंग, ब्रिटेन में पूर्व चीनी राजदूत चा फेईशिन, पेईचिंग विदेशी भाषा अध्ययन विश्वविद्यालय के पार्टी कमिटी के निदेशक वांग तिंगह्वा नेचीन और दुनिया के बीच संवाद हेतू उत्कृष्ट अनुवादक प्रतिभाओं का विकास”, “नव कला संकाय के निर्माण को गहरा करना एवं नव युग के अनुवादकों का विकास”, “उच्च मिशन, महान जिम्मेदारी, अत्यधिक योगदान”, “वैश्विक शासन की क्षमता और स्तर में चीनी विश्वविद्यालयों के योगदान की वृद्धिविषयों पर अपना विचार रक्खा। वैश्विक शासन क्षमता स्तर में चीनी उच्च शिक्षण संस्थानों के योगदान को बढ़ावा देने के लिए वांग तिंगह्वा ने दस सूत्री प्रस्ताव का उल्लेख किया। इन दस सूत्री प्रस्ताव में, विद्यार्थियों के अंतरराष्ट्रीय दक्षता की पहचान, छात्रों में अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता का विकास, अंतरराष्ट्रीय संस्थान के लिए प्रतिभावों का निर्माण, विदेशों में चीनी उच्च शैक्षिक संस्थानों की उपस्थिति, उच्च गुणवत्ता वाले अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक सामग्रियों का प्रयोग, चीनी वैश्विक शासन अवधारणायों की व्याख्या, क्षेत्रिय अनुसंधान केंद्रों का विकास, वैश्विक शासन नियमों तंत्रों में भागीदारी, अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक सहयोग में उदारतापूर्वक भागीदारी, चीन विदेश के बीच शैक्षिक आदान-प्रदान का बढ़ावा शामिल हैं।

       पूरा फोरम नौ विशेष विषयक आधारित मंचों में विभक्त था, जिसमें 92 वक्ताओं ने चीन के उच्च शैक्षिक संस्थानों में विदेशी भाषा अध्ययन के स्वरूप और विकास पर अपना विचार साझा किया।


पता- नंबर 2, उत्तर-पश्चिम ऑफ़ तीसरे रंग रोट, हैइतियान ज़िला, बेइजिंग शहर, चीन, --100089

फौन और ईमेल

कन्फ्यूशियस अकादमी कार्यालय

अंतर्राष्ट्रीय मामलों कार्यालय

विश्वविद्यालय कार्यालय

Copyright@BFSU.Support by ITC