HOME > शैक्षणिक > संकाय

स्कूल ऑफ़ एशियन स्टडीज़

Updated: 2021-08-19


非洲学院(1).jpg

स्कूल ऑफ़ एशियन स्टडीज़ को पहले स्कूल ऑफ़ एशियाई और अफ्रीकी स्टडीज़ के रूप में जाना जाता था, जिसकी स्थापना 1961 में हुई थी। चीन में विदेशी भाषा कॉलेजों में इसकी सबसे अधिक एशियाई भाषाओं की कक्षाएँ प्रदान की जाती हैं और इसका सबसे लंबा इतिहास है। वर्तमान में स्कूल ऑफ़ एशियन स्टडीज़ में 30 भाषा विषयों की पेशकश की जाती है, जिनमें से 22 विषयों (23 भाषाओं सहित) की बी.ए. के लिए भर्ती की गई है। कोरियाई, मलय, सिंहली, थाई, तुर्की, फ़ारसी, कम्बोडियन, लाओ, बर्मी, हिंदी, वियतनामी, इंडोनेशियाई, बंगाली, संस्कृत और पाली सहित 14 भाषाएँ विषय चीन के "राष्ट्रीय प्रथम श्रेणी पूर्वस्नातक विषय" के निर्माण की सूची में शामिल हो गये। और फिलिपिनो, मंगोलियाई, नेपाली, उर्दू, हिब्रू और अर्मेनियाई सहित छह विषय "बीजिंग प्रथम श्रेणी पूर्वस्नातक विषय" के निर्माण की सूची में शामिल हैं। स्कूल के मजबूत शिक्षण स्टाफ़ हैं, और साथ ही, स्कूल में पढ़ाने के लिए विभिन्न एशियाई देशों के अंतरराष्ट्रीय संबंधों, कानून और इतिहास के क्षेत्र में प्रसिद्ध दिर्घकालिक विशेषज्ञों और अल्पकालिक विशेषज्ञों को नियुक्त किया जाता है।

बीजिंग फ़ॉरन स्टाडीज़ युनिवर्सिटी का हिंदी विभाग 2006 में स्थापित किया गया था, और यह पेकिंग विश्वविद्यालय के बाद चीनी विश्वविद्यालयों में खोला दूसरा हिंदी विभाग है। अपनी स्थापना के बाद , हिंदी विभाग बी.एफ़.एस.यू के  "विदेशी, विशेष, उत्कृष्ट ,निपुण "के शिक्षण दर्शन का पालन करते हुए ,"हिंदी भाषा का प्रथम श्रेणी के पूर्वस्नातक शिक्षा का निर्माण करना ” के उद्देश्य में हिन्दी प्रतिभा पोषित करके राष्ट्रीय रणनीति की सेवा कर रहा है। इधर वर्षों में छात्रों को उनकी योग्यता के अनुसार पढ़ाने के लिए हिन्दी विभाग“भाषा + संस्कृति ", "हिंदी + अन्य दक्षिण एशियाई भाषाओं" का मिश्रित प्रतिभा प्रशिक्षण मॉडल से बी.एफ.एस.यू के दक्षिण एशियाई भाषा समूह मंच का उपयोग करता है, और सक्रिय रूप से अंतरराष्ट्रीय सहयोग का विस्तार करता है, ताकि दोनों ठोस भाषा कौशल और मजबूत राष्ट्रीय परिस्थितियों अनुसंधान और निर्णय क्षमता, चीनी भावनाओं और अंतरराष्ट्रीय दृष्टि दोनों के साथ एक जटिल बहुभाषी हिंदी प्रतिभा परिक्षण करे। 2007 से हिन्दी विभाग में कुल 75 लोगों को नामांकित किया गया है, और 2017 में, एशियाई कॉलेज के हिंदी विभाग और अन्य दक्षिण एशियाई भाषा विभागों द्वारा स्थापित भारतीय अध्ययन केंद्र को शिक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय अनुसंधान रिकॉर्डिंग केंद्र के रूप में अनुमोदित किया गया था। 2020 में, हिंदी विभाग को बीजिंग फॉरेन स्टडीज़ यूनिवर्सिटी के राष्ट्रीय प्रथम श्रेणी पूर्वस्नातक विषय की निर्माण योजना में दर्ज किया गया है।