HOME > समाचार > Content

बी.एफ़.एस.यू. ने 2023 सत्र के छात्रों का स्वागत समारोह आयोजित किया

Updated: 2023-09-11

4 सितंबर 2023 को, बी.एफ़.एस.यू. के 2023 साल के नए छात्रों के लिए उद्घाटन समारोह विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम में भव्य रूप से आयोजित किया गया।

बी.एफ़.एस.यू. पार्टी समिति के सचिव वांग तिंगह्वा, उपसचिव और कुलपति यांग तान, 1973 सत्र के पूर्व छात्र और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी केंद्रीय समिति के अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान विभाग के पूर्व उप मंत्रा आय फिंग ने उदघाटन समारोह में भाग लिया।


विश्वविद्यालय के कुलपति यांग तान ने 2023 सत्र के छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत और बधाई व्यक्त करते हुएएक लोकप्रिय, पेशेवर और सुरुचिपूर्ण बी.एफ़.एस.यू. का छात्र बननाविषय पर भाषण दिया। वांग तिंगह्वा ने नए छात्र के प्रतिनिधियों को स्कूल बैच पहनाया और छात्र पहचान पत्र जारी किया। समारोह में उपस्थित सभी नए छात्रों ने एक साथ स्कूल बैच पहना और आधिकारिक तौर पर बी.एफ़.एस.यू. के छात्र बन गए।