HOME > समाचार > Content

बी.एफ़.एस.यू. ने वैश्विक सभ्यता फोरम का आयोजन किया

Updated: 2023-09-25

16 सितंबर 2023 को, वन बेल्ट वन रोड परियोजना की पहल की दसवीं वर्षगांठ के अवसर पर, बी.एफ़.एस.यू. द्वारा आयोजित वैश्विक सभ्यता फोरम का भव्य आयोजन विश्वविद्यालय के पूर्वी कैंपस के खेलकूद भवन में किया गया। वैश्विक सभ्यताओं को जोड़ना और अंतरराष्ट्रीय समझ को बढ़ाना के मुख्य विषय के साथ, इस फोरम ने सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और आपसी समझ को मजबूत करने का समर्थन किया और मानव जाति के लिए साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को प्रोत्साहित करता है। इस फोरम में सरकारी विभागों, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि, संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञ और बी.एफ़.एस.यू. के शिक्षकों और छात्रों समेत 600 लोगों ने हिस्सा लिया।

       बी.एफ़.एस.यू. के पार्टी समिति के सचिव वांग तिंगह्वा ने वैश्विक सभ्यता के क्रियान्वयन में विश्वविद्यालय का मिशन और जिम्मेदारी का खुलासाशीर्षक पर फोरम में भाषण दिया। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के अंतरराष्ट्रीय विभाग के उप मंत्री कुओ याचोउ, आईसीबीसी बैंक के उपप्रबंधक चांग वेईवू, यूनेस्को के पूर्व महानिदेशक इरीना बोकोवा और श्रीलंका के श्री जयवर्धने विश्वविद्यालय के कुलपति नागाई पटमलाल ने क्रमशः मुख्य वक्ता के रूप में भाषण दिया।

       इस फोरम मेंवन बेल्ट वन रोडराष्ट्रीय संस्कृति व शिक्षा विभाग की उपलब्धियों के लिए एक विमोचन समारोह आयोजित किया गया, आधिकारिक तौर पर वैश्विक भाषा मंच परियोजना को हरी झंडी दी गई, और बी.एफ़.एस.यू. के मिशन को प्रदर्शित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समझ योगदान सूचकांक जारी किया गया।

बी.एफ़.एस.यू. पार्टी समिति के उप सचिव और कुलपति यांग तान ने सभ्यताओं के बीच आदान प्रदान को बढ़ावा देना और अंतरराष्ट्रीय समझ को बढ़ानाशीर्षक पर भाषण और रिपोर्ट प्रस्तुत किया। अल्जीरिया-चीन मैत्री एसोसिएशन के अध्यक्ष इस्माइल डेबेस, च्यांग माय रॉयल विश्वविद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष चार्ल्स मैनिगोसन, वर्ल्ड फेडरेशन फॉर कन्फ्यूशियस एंड कल्चरल स्टडीज के अध्यक्ष और बी.एफ़.एस.यू. के विजिटिंग प्रोफेसर अनलेजे, सिंगापुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर टिमुथी विंटर, रॉयल स्वीडीश एकेडमी ऑफ लिटरेचर, इतिहास और पुरात्त्व औस यूरोपीय एकेडमी ऑफ साइंस के चांग लुंगशी ने क्रमशः संबंधित विषयों पर मुख्य भाषण दिया।

सबफोरम में साझा भविष्य समुदाय-चुनौतियाँ और भविष्य, “भाषा और मानव सभ्यता”, “अंतरराष्ट्रीय संचार और प्रति सांस्कृतिक समझ”, “शिक्षा में समानता और विश्व का भविष्य”, “बेल्ट एंड रोड पहल और आरसीइपी शिक्षा सहयोग”, “वैश्विक सभ्यता और युवा जिम्मेदारी”, “गरीबी उन्मूलन, सतत विकास और मानव विकास में सभ्यता के नए रूपजैसे अन्य विषयों पर बैठक में भाग लेने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने विचारों का आदान-प्रदान और संबंधित चर्चा किया।