HOME > समाचार > Content

चीनी मानविकी और सामाजिक विज्ञान पत्रिकाओं की ए.एम.आई मूल्यांकन सूची में शामिल बी.एफ़.एस.यू की 34 अकादमिक पत्रिकाएँ

Updated: 2023-02-06

12 जनवरी को, चाइनीज एकेडमी ऑफ सोशल साइंस इवैल्यूएशन ने " चीनी मानविकी और सामाजिक विज्ञान पत्रिकाओं की ए.एम.आई व्यापक मूल्यांकन रिपोर्ट (2022) " जारी की, और वर्ष 2022 में जर्नल मूल्यांकन के परिणामों की घोषणा की। इस मूल्यांकन में बी.एफ़.एस.यू की अकादमिक पत्रिकाओं ने अच्छे परिणाम हासिल किए हैं, जिनमें 1 आधिकारिक प्रभावी पत्रिका, 5 मुख्य पत्रिकाएं, 3 लिस्ट में विस्तारित प्रभावी पत्रिकाएं और डेटाबेस में मानी हुई 25 पत्रिकाएं शामिल हैं।


चीनी सामाजिक विज्ञान मूल्यांकन अध्ययन संस्थान द्वारा आयोजित किया चीनी मानविकी और सामाजिक विज्ञान पत्रिकाओं का मूल्यांकन 2014 से हर चार साल में आयोजित किया जाता है और हर बार एक रिपोर्ट प्रकाशित की जाती रही है। 2014 में, "चीनी मानविकी और सामाजिक विज्ञान पत्रिकाओं की मूल्यांकन रिपोर्ट (2014)" (पहला संस्करण) जारी की गयी थी, और 2018 में "चीनी मानविकी और सामाजिक विज्ञान पत्रिकाओं की ए.एम.आई व्यापक मूल्यांकन रिपोर्ट (2018)" (दूसरा संस्करण) जारी की गयी थी। इस बार जारी की गई "चीनी मानविकी और सामाजिक विज्ञान पत्रिकाओं की ए.एम.आई व्यापक मूल्यांकन रिपोर्ट (2022)" इस तरह की रिपोर्ट का तीसरा संस्करण है। "ए.एम.आई व्यापक मूल्यांकन रिपोर्ट" भी वर्तमान में घरेलू शैक्षणिक क्षेत्र में मुख्य पत्रिकाओं के कैटलॉग में से एक है। इसका एक बड़ा प्रभाव है और विभिन्न वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थानों द्वारा इसे तेजी से महत्व दिया और अपनाया जा रहा है।